जन – जन की भाषा है हिंदी,
भारत की आशा है हिंदी।
जिसने पूरे देश को जोड़ा वो,
मजबूत धागा है हिंदी।
बाल लेखिका श्रेया।
वक्ताओं की ताकत भाषा, लेखक का अभिमान है भाषा,भाषाओँ के शीर्ष पर बैठी, मेरी प्यारी हिंदी भाषा |
अब बात करते हैं हिंदी दिवस के इतिहास की, तो विश्व में पहला हिंदी दिवस 10 जनवरी 1974 को महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित किया गया था। इस महासम्मेलन में 30 देशों में 122 प्रतिनिधि शामिल हुए थे। इस सम्मेलन का प्रमुख उद्देश्य विश्व भर में हिंदी का प्रसार करना था। नागपुर में हिंदी दिवस के आयोजन के बाद सबसे पहले यूरोपीय देश नार्वे के भारतीय दूतावास ने पहली बार विश्व हिंदी दिवस मनाया था। इसके बाद दूसरा और तीसरा हिंदी दिवस भारतीय नार्वे सूचना एवं संस्कृतक फोरम के तत्वाधान में लेखक सुरेश चन्द्र शुक्ल की अध्यक्षता में बहुत धूमधाम से मनाया गया था। साल 2006 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के तौर पर मनाए जाने की घोषणा की थी। इस दिन हिंदी भाषा के विकास में योगदान के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी दिए जाते हैं। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर में हिंदी का प्रचार करना है।
हर साल हिंदी दिवस के लिए अलग – अलग थीम तैयार की जाती है और इस बार की थीम है:- “हिंदी पारंपारिक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता”
हर कण में है हिंदी बसी, मेरी माँ की इसमें बोली बसी मेरी माँ है हिंदी, मेरी शान है हिंदी, हिंदी का पूरे विश्व में हो गान, हिंदी को बनाए भारत की शान।
डिजिटल बाल मेला ने जनवरी माह के महत्वपूर्ण दिनों पर एक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्रतियोगिता के अंत में जिस बच्चे की लेखन कला सबसे अच्छी होगी उसे 1100 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। आप भी इसमें भाग ले सकते हैं। आपके द्वारा लिखे गए लेख डिजिटल बाल मेला में भेजें। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाएगा।
डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –

