दस दिन का बोनस– 15 नहीं 25 मई तक बच्चे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन…
आदित्य शर्मा.
जयपुर. 19 May शुक्रवार को Himachal Pradesh Vidhansabha के मुख्य संसदीय सचिव श्री सुंदर सिंह ठाकुर Bacchon ki Sarkar kaisi Ho? अभियान के तहत आयोजित संवाद सत्र में बतौर मुख्य अतिथि बच्चों से जुड़ेंगे. इस विशेष सत्र में मुख्य अतिथि “विधानसभा में ससंदीय सचिवों की भूमिका” विषय पर बाल विधायक दावेदारों से चर्चा करेंगे. इस अभियान में अब तक राजनीति और कला के क्षेत्रों से विभिन्न दिग्गज संवाद कर चुके है.
विधायक सुंदर सिंह ठाकुर जीवन परिचय-
गौरतलब है कि इस सत्र के मुख्य अतिथि MLA Sunder Singh Thakur हिमाचल प्रदेश की विधानसभा क्षेत्र कुल्लू के प्रतिनिधि है. कुल्लू के शाल्लंग गाँव में 5 मई 1965 को उनका जन्म हुआ एवं उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा यही से ग्रहण की. इसके बाद मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह जी ने पंजाब विश्वविद्यालय से बी.एस.सी एवं हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से कानून की शिक्षा ग्रहण की. माननीय विधायक महोदय अपने 38 वर्ष के राजनीतिक कार्यकाल में विभिन्न संघटनों से जुड़े और उनमें अहम पद ग्रहण किये. वह सन 1985-86 में एच.आई.एम्.एस.ए चंडीगढ़ के आयोजन सचिव, एन.एस.यु.आई संघटन हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष, पंचायत समिति कुल्लू के अध्यक्ष, जिला परिषद् कुल के उपाध्यक, व सदस्य प्रदुषण काउंसिल एवं हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स काउंसिल के पद पर भी कार्य कर चुके है. श्रीमान सुंदर सिंह ठाकुर का यह विधायक के तौर पर दूसरा कार्यकाल है.
हिमाचल प्रदेश विधानसभा “बाल सत्र”-
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बच्चों की सरकार कैसी हो? अभियान में रजिस्ट्रेशन की तारीख 10 दिन बढ़ा दी गई है. अब बच्चे 15 मई की जगह 25 मई तक हिमाचल प्रदेश विधानसभा “बाल सत्र” के लिए अपनी एंट्री भेज सकते है. डिजिटल बाल मेला की को-फाउंडर प्रिया शर्मा ने बताया कि इस अभियान का आयोजन हिमाचल प्रदेश के शिक्षा विभाग के तत्वाधान में किया जा रहा है. एल.आई.सी द्वारा प्रायोजित इस अभियान के चलते 12 जून को शिमला में Vidhansabha “Baal Satra” का आयोजन किया जाएगा. जिसमें देश भर के 68 बच्चे शामिल होंगे और बाल मुद्दों पर अपनी आवाज़ मुखर करेंगे.
इस ऐतिहासिक “बाल सत्र” में बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ अन्य विधायक गण मौजूद रहेंगे. बता दें कि बच्चों की सरकार कैसी हो? अभियान में बच्चे शिक्षा मंत्री, परिवहन मंत्री, वन मंत्री, बागवान मंत्री बन वह क्या करेंगे ये बता रहे है. इतना ही नहीं इस सत्र के बाद 20 मई को हिमाचल के सबसे युवा विधायक श्री चैतन्य शर्मा बच्चों से संवाद करेंगे.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बच्चों को यह वीडियो हमारी वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर करनी आवश्यक है.
अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

