शुभम ने किया है देशभर में हिंदी भाषा के उपयोग का आग्रह
बाल लेखक शुभम
डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित लेखन प्रतियोगिता में बच्चे, बड़ी संख्या में अपने – अपने आर्टिकल भेज रहे हैं। इसी प्रक्रिया में चंबा के शुभम ने भी हिंदी दिवस का महत्व बताते हुए अपना यह आर्टिकल लिखा है।
“हिंदी दिवस
भारत मे हर वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता हैं। 14 सितंबर 1949 को भारत की संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया था। वर्ष 1954 से 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जा रहा हैं। हिन्दी भाषा को बढ़ावा देने के मकसद से यह दिन मनाया जाता हैं। इसी दिन हिन्दी के मूर्धन्य साहित्यकार व्यौहार राजेन्द्र सिंह का 50वाँ जन्मदिन था, इस कारण हिन्दी दिवस के लिए इस दिन को सर्वश्रेष्ठ माना गया था। इस दिवस का उद्देश्य भारतीय भाषा के बारे में जागरूकता पैदा करना और इसे विश्व भर में वैश्विक भाषा के रूप में प्रचारित करना है। यह समस्त भारत में आर्थिक, धार्मिक और राजनीतिक सम्पर्क माध्यम के रूप में प्रयोग के लिए सक्षम है। तथा इसे सारे देश के लिए सीखना अवशयक है। हिंदी दिवस को मानने का मुख्य उदेश्य भारत मे हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता लाना है। जिस तरह भारत में हिंदी भाषा को बोलने का प्रचलन खतम हो रहा है तथा अंग्रेजी भाषा को बोलने का प्रचलन बढ़ रहा है उससे हमारी मातृभाषा हिंदी का अंत हो सकता है। हम ये नहीं कहते कि अंग्रेजी भाषा में बोल चाल रुक जाए। परंतु हमें हमारी मातृभाषा को भूलना नहीं चाहिए।”
डिजिटल बाल मेला बच्चों को हिंदी के प्रति जागरूक करना चाहता है साथ ही अपील करता है कि बच्चे आधुनिकता की होड़ में अपने मातृभाषा को नहीं भूलें| बच्चों के लिए अपनी मातृभाषा “हिंदी” का ज्ञान होना अत्यंत आवश्यक है|डिजिटल बाल मेला एक ऐसा मंच है जो बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए निरंतर कार्य कर रहा है| इसके लिए डिजिटल बाल मेला कई अभियानों का आयोजन कर चुका है| अपने बच्चे को डिजिटल बाल मेला से जोड़ने के लिए आप 8005915026 पर संपर्क करें|
अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handles फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इंस्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

