इतना खास क्यों है हिमाचल प्रदेश भारत के लिए?
अंकित जैमन
– हिमाचल शब्द ‘ हीम ‘ और ‘अचल ‘ शब्दों से मिलकर बना है। हिम का अर्थ है ‘ बर्फ ‘ और अचल का अर्थ है ‘ पर्वत ‘ अर्थात बर्फ से घिरा पर्वत ।
हिमाचल प्रदेश एक बेहद ही खूबसूरत राज्य है , ये भारत के सबसे ज्यादा खूबसूरत राज्यों में से एक है ।
:- भौगोलिक स्थिति-
हिमाचल प्रदेश पश्चिमी हिमालय पर्वत-शृंखला में बसा हुआ है। हिमाचल की सीमाएं 1170 कि.मी. है, जो दक्षिण में हरियाणा, उत्तर में जम्मू-कश्मीर से, पश्चिम में पंजाब से, पूर्व में तिब्बत (चीन), तथा दक्षिण-पूर्व में उतराखंड से लगती है।
:– क्षेत्रफल –
हिमाचल प्रदेश का कुल क्षेत्रफल 55,673 वर्ग कि. मी. है। ये भारत के क्षेत्रफल का 1.7% है । क्षेत्रफल की दृष्टि से 17वे स्थान पर है ।
:– हिमाचल को मुख्य नदियां–
हिमाचल में मुख्यतः 5 नदियाँ चिनाब, रावी, व्यास, सतलुज और यमुना बहती है, जिसमे सतलुज लंबाई में प्रदेश की सबसे बड़ी नदी है और यमुना सबसे छोटी नदी है। जल घनत्व के आधार पर चिनाब हिमाचल की सबसे बड़ी नदी है।
:– जिले –
हिमाचल प्रदेश को 12 जिलों में बांटा गया है । जनसंख्या के आधार पर कांगड़ा सबसे बड़ा एवं क्षेत्रफल के आधार पर लाहौल – स्पीति है । हमीरपुर जिला दोनो आधार पर सबसे छोटा जिला है ।
ग़ौरतलब है की हिमाचल प्रदेश की इस खूबसूरत वादियों में स्थित हिमाचल विधानसभा में डिजिटल बाल मेला द्वारा बच्चों की सरकार कैसी हो? अभियान चलाया जा रहा है। ये बाल सत्र 12 को आयोजित होगा, जिसमे 8 वर्ष से 17 वर्ष के बच्चें भाग ले सकेंगे । इस अभियान से जुड़ने के लिए डिजिटल बाल मेला की वेबसाईट पर जाकर अभी रजिस्ट्रेशन करे।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बच्चों को यह वीडियो हमारी वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर करनी आवश्यक है.
अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

