आदित्य शर्मा।
जयपुर। पिछले कुछ दिनों में हमने परीक्षा तनाव के कई पहलु समझ। अभिभावक और बच्चों ने जाना परीक्षा तनाव क्या होता है? इसके कारण क्या है? इसके लक्षण क्या है? और इसके बारे में कुछ तथ्य।
डिजिटल बाल मेला द्वारा शुरू किये गए 5 दिवसीय “तनाव मुक्त परीक्षा अभियान” में आज से हम बच्चों को परीक्षा तनाव से कैसे दूर रखे विषय पर बात करेंगे। इन 2 दिनों में डिजिटल बाल मेला आपको परीक्षा तनाव से बचने और इस तनाव को कम करने के कई तरीके बताएगा।
इसे भी पढ़े- https://www.digitalbaalmela.com/symptoms-of-exam-stress-in-your-child/
आज का लेख भी इस प्रकार ही है, जिसमें हम जानेंगे परीक्षा तनाव को दूर रखने के अलग-अलग तरीके-
एक्सपर्ट्स के मुताबिक परीक्षा तनाव दो प्रकार से दूर हो सकते है-
- शारीरिक प्रकार से-
- परीक्षा तनाव से बचने के लिए व्यायाम करना एक अच्छा उपाय है।
- बच्चे कम से कम रोज़ एक घंटा खेल या योग को ज़रूर दें।
- बच्चे की स्लीप साइकिल बनाये रखे।
- बच्चो को खाना समय पर खिलाये और हलका खाना खिलाये।
- मानसिक प्रकार से-
- बच्चों पर पढाई का ज्यादा जोर न डाले।
- बच्चों को घर पर आरामदायक माहौल दें।
- परीक्षा के समय में बच्चे से बात कर उसका दर कम करना भी एक अच्छा उपाय है।
- परीक्षा के समय बच्चों से फ़ोन दूर रखे।
- लाइट म्यूजिक सुनकर ही तनाव कम किया जा सकता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें की 12 वीं बोर्ड की परीक्षाएं सर है और विद्यालयों में होने वाली परीक्षाएं भी आ ही गई है। ऐसे में बच्चों में परीक्षा के प्रति तनाव होना स्वाभाविक बात है। बच्चों को इस ही परीक्षा तनाव से मुक्त करने हेतु डिजिटल बाल मेला 19 से 23 फरवरी तक “तनाव मुक्त परीक्षा अभियान” चलाएगा। जिसके तहत बच्चों को तनाव मुक्त करने की कोशिश की जाएगी।
इसे भी पढ़े- https://www.digitalbaalmela.com/facts-related-to-exam-stress-in-children/

