कहानी पढ़ने का शौक़ है तो पढ़े इन लेखकों को….

आदित्य शर्मा।

जयपुर। डिजिटल बाल मेला (Digital Bela Mela) के इस विशेष लेख में आज आपको 21 वीं सदी के कहानीकारों (21st century Writers) के नाम बताने जा रहे है। इन लेखकों ने अपनी छाप इस सदी के युवाओं पर छोड़ी है, इनका नाम आते ही पाठक उत्साहित हो जाते है। निश्चित ही आपने इन्हे ज़रूर पढ़ा या इनके बारे में सुना होगा।

21 वीं सदी के इन लेखकों में शामिल है- (Children must read these writers) 

चेतन भगत (Chetan Bhagat)- युवाओं में प्रसिद्ध चेतन भगत अपनी प्रेम कहानियों और दोस्ती पर लिखे गए उपन्यासों के लिए जाने जाते है। भारत में इनकी किताबों पर कई फिल्में भी बनी है जिनमें 3 इडियट और काई पो छे प्रमुख है।

देवदत्त पटनायक (Devdutt Patnaik)- भारतीय इतिहास और पुराणों को अपने तरीके से लिखने वाले देवदत्त भारत के लोकप्रिय लेखक है। इन्हें भारतीय दर्शन को डिकोड करने के लिए जाना जाता है।

किरण देसाई (Kiran Desai)- लोकप्रिय लेखिका अनीता देसाई की बेटी है, पर इनका परिचय यह नहीं हो सकता। किरण देसाई 2006 में अपनी पुस्तक द इनहेरिटेंस ऑफ लॉस के लिए बुकर प्राइज जीत चुकी है। देसाई भारत की जानी मानी महिला लेख्कारों में आती है और इनकी लेखनी ने 21 वीं सदी पर अपनी छाप छोड़ी है।

अरविंद अडिग (Aravind Adiga)- 2008 में अपनी पहले उपन्यास के लिए बुकर प्राइज जीत चुके अरविन्द ने भारतीय पाठकों पर ही नहीं पुरे विश्व के पाठकों पर अपना जादू चलाया है। वह अभी तक 4 उपन्यास लिख चुके है जिन्मी The White Tiger, सिलेक्शन डे, और लास्ट मेन इन टावर जैसे उपन्यास शामिल है।

शशि थरूर (Shashi Tharoor)- भारत की राजनीति में यह एक मुख्य चेहरा है, पर इन्हें अपनी अंग्रेजी भाषा पर पकड़ के कारण भी जाना जाता है। थरूर राजनेता होने के साथ ही विश्वविख्यात लेखक भी है। इनकी कुछ किताबों में शामिल है The Era of darkness, India Shastra: Reflections on the Nation in Our Time जैसे कई अंग्रेजी उपन्यास और कहानियां।

आज के लेख में बस इतना ही, आप अगर इन लेखकों को पढ़ चुके है या इनके इतर भी 21वीं सदी के लेखकों को जानते है तो हमसे whatsapp द्वारा साझा कीजिये। हमारा whatsapp नंबर है 8005915026

आपकी जानकारी के लिए बता दें की यह लेख बच्चों को साहित्य और किताबों के प्रति जागरूक करने के लिए लिखा गया। डिजिटल बाल मेला का मकसद इस लेख से बच्चों में साहित्य के प्रति बच्चों की रुची बढ़ाना है।

बच्चों को यह भी पता हो की अगर आप इनमें से किसी भी दिवस पर लेख या अपने विचार साझा करना चाहतें है तो दिए गए लिंक www.digitalbaalmela.com पर जाएँ या +918005915026 मोबाईल नंबर पर संपर्क करें|अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *