प्रश्न 7 में पेपर लीक पर विपक्ष ने घेरी “बाल सरकार”…

“बाल सरकार”

बाल उच्च शिक्षा मंत्री मिशल ने दिया जवाब…

आदित्य शर्मा.

जयपुर. 12 जून को शिमला स्थित विधानसभा भवन में आयोजित हिमाचल प्रदेश के पहले बाल सत्र में विपक्ष ने बाल सरकार को पेपर लीक के मामले पर घेरा. विपक्ष की विधायक एवं कसुम्पटी से चयनित सदस्य साक्षी चौहान ने सरकार से गत 1 वर्ष में कितनी सरकारी परीक्षाएं कराई गई इसका विवरण माँगा एवं इन प्रतियोगी परीक्षाओं में कितनी परीक्षाएं पेपर लीक के कारण रद्द की गयी इसका विवरण सभा पटल पर रखने की मंत्री से मांग की.

इसका जवाब देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री एवं रामपुर से बाल विधायक मिशल ने कहा कि प्रदेश में गत 1 वर्षों में 2 सरकारी परीक्षाएं करायी गई और दोनों ही परीक्षाओं को पेपरलीक के कारण रद्द किया गया. इस प्रश्न से सदन में मौजूद मंत्री एवं सरकार असहज नज़र आई.

डिजिटल बाल मेला कि जान्हवी शर्मा ने बताया कि इस सत्र में हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री श्री रोहित ठाकुर भी मौजूद थे. आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश के शिक्षा विभाग के सहयोग एवं डिजिटल बाल मेला द्वारा इस बाल सत्र का आयोजन किया गया था. इसमें मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे थे, एवं उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि- बच्चों के सुझावों को नीति निर्माण में शामिल किया जाएगा एवं बाल सत्र में पूछे गए सवालों को सरकार प्रावधान में लाएगी।

अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें|

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *