हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बच्चे बताएंगे आखिर कैसी हो बच्चों की सरकार?

BACHCHON KI SARKAAR KAISI HO? HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया ने पोस्टर जारी कर किया आगाज़.

राजस्थान विधानसभा के बाद अब हिमाचल प्रदेश में आयोजित होगा बाल विधानसभा सत्र

आदित्य शर्मा। 

जयपुर। फ्यूचर सोसायटी की ओर से बच्चों की सरकार कैसी हो? हिमाचल प्रदेश की घोषणा कर दी गयी. इसके तहत L.I.C द्वारा प्रयोजित और डिजिटल बाल मेला द्वारा हिमाचल प्रदेश विधानसभा बाल सत्र आयोजित किया जाएगा। D.B.M प्रबंधन की ओर से घोषणा के साथ ही अब तैयारियां शुरू कर दी गई है। जल्द ही पूरा शेड्यूल जारी किया जाएगा।

बच्चों की सरकार कैसी हो? हिमाचल प्रदेश की घोषणा H.P विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया ने सीजन 2 का पोस्टर विमोचन करते हुए की. इस मौके पर उनके साथ डिजिटल बाल मेला की जान्हवी शर्मा भी मौजूद रही. पोस्टर रिलीज़ के समय उन्होंने बच्चों से “शिमला पहुँच कर इतिहास रचने की अपील की साथ ही, अनुरोध किया की बच्चे बतायें – कैसी हो उनकी सरकार”

डिजिटल बाल मेला की जाह्नवी शर्मा ने बताया कि राजस्थान विधानसभा में 14 नवंबर 2021 को आयोजित हुए विधानसभा बाल सत्र में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने घोषणा की थी कि बाल विधानसभा का आयोजन अन्य राज्यों में भी होना चाहिए। जिसके चलते अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने राजस्थान सत्र को देखकर बच्चों की प्रतिभा को सराहा और अगले विधानसभा बाल सत्र के लिए हिमाचल प्रदेश विधानसभा के द्वार बच्चों के लिए खोले.

200 बच्चे पहुंचे थे राजस्थान विधानसभा , इस बार 68 विधायक शामिल होंगे हिमाचल प्रदेश बाल सत्र में।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की बच्चों की सरकार कैसी हो? राजस्थान की शुरूआत 15 जून 2021 को विधानसभा अध्यक्ष डाक्टर सीपी जोशी ने की थी। उन्होंने बच्चों से कहा था कि वे यह तय करें कि बच्चों की सरकार कैसी हो। इसके बाद 60 आॅनलाइन सेशन में राजनेता, शिक्षाविद्, सामाजिक हस्तियां बच्चों के साथ जुड़ी और बच्चों की सरकार को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद करीब साढ़े पांच हजार बच्चों में से 200 बच्चों का चयन राजस्थान विधानसभा के बाल सत्र के लिए किया गया।

बच्चों की सरकार कैसी हो? अभियान की जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट WWW.DIGITALBAALMELA.COM

अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें|

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *