आइए जानते हैं महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के बारे में …

हर साल, महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day for the Elimination of Violence against Women) 25 नवंबर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा चिह्नित किया जाता है। यह दिन जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है कि दुनिया भर में महिलाओं को घरेलू हिंसा, बलात्कार और अन्य प्रकार की हिंसा का शिकार होना पड़ता है। यह अभियान 1991 में महिला वैश्विक नेतृत्व संस्थान के उद्घाटन पर कार्यकर्ताओं द्वारा शुरू किया गया था। अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस का आयोजन संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2030 तक महिला हिंसा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चलाए गए यूनाइट अभियान (UNiTE campaign) के अंतर्गत किया गया। 

जैसे-जैसे महिलाओं के खिलाफ हिंसा के बारे में जागरूकता बढ़ रही है, ऐसी कुछ चीजें हैं जो हम महिलाओं के खिलाफ हिंसा को समाप्त करने में मदद के लिए कर सकते हैं।

क्‍या है इस दिन का इतिहास?

25 नवंबर 1960 में पैट्रिया मर्सिडीज, मारिया अर्जेटीना और एंटोनियो मारिया टेरेसा द्वारा डोमिनिक शासक रैफेल टुजिलो की तानाशाही का विरोध किया गया था. तब उस शासक के आदेशानुसार तीनों बहनों को बेरहमी से मरवा दिया गया. तब से 1981 में लैटिन अमेरिका और कैरेबियाई नारीवादी एनकेंट्रोस के कार्यकर्ताओं ने 25 नवंबर को महिलाओं के खिलाफ हिंसा का मुकाबला करने और तीनों बहनों की पुण्‍यतिथि के रूप में मनाने का आदेश दिया. 17 दिसंबर 1999 को संयुक्‍त राष्‍ट्र ने इस दिन को अधिकारिक प्रस्‍ताव के रूप में अपनाया था।

 

डिजिटल बाल मेला ने नवंबर माह के महत्वपूर्ण दिनों पर एक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्रतियोगिता के अंत में जिस बच्चे की लेखन कला सबसे अच्छी होगी उसे 1100 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। आप भी इसमें भाग ले सकते हैं। आपके द्वारा लिखे गए लेख डिजिटल बाल मेला में भेजें। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाएगा।

डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *