पढ़िए, आज के दिन क्यों मनाया जाता है गरीबी उन्मूलन दिवस
बाल लेखक पारस माली।
17 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस मनाया जाता है। यह दिन उन लोगों के प्रयासों और संघर्ष करने वाले लोगों को पहचान और स्वीकार करने के लिए मनाया जाता है, जो व्यक्ति गरीबी से गुजर रहे हैं।
क्या आप जानते हैं इसके अलावा भी इतिहास में 17 अक्टूबर को कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी थी आईए जानते हैं उन घटनाओं के बारे में।
1. 1870 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की संस्थापक सहित अहमद खान का दिल्ली में जन्म हुआ था।
2. 1904 में बैंक ऑफ़ इटली को आम लोगों के लिए खोला गया था।
3. 1940 में महात्मा गांधी ने निजी सत्याग्रह की घोषणा की थी।
4. 1979 में मदर टेरेसा को शांति के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
5. 2003 में चीन अंतरिक्ष में एशिया के पहले और रूस के बाद तीसरे देश के रूप में अंतरिक्ष में मानव भेजने में सफलता प्राप्त की थी।
6. 2009 में हिंद महासागर में स्थित मालदीप ने पानी के अंदर दुनिया की पहली कैबिनेट बैठक की थी। यह कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं 17 अक्टूबर को घटी थी।
अब हम जानेंगे अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस क्यों मनाते हैं?
17 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय गरीब उन्मूलन दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य है विश्व में गरीबी दूर करने के किया जा रहे प्रयासों के बारे में लोगों को जागरूक करना और गरीब लोगों की मदद करना इस दिवस का मुख्य मकसद है। विशेष रूप से हम देखें तो हर देश में गरीबी बढ़ रही है। इसलिए लोगों को जागरूक करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस मनाया जाता है।
डिजिटल बाल मेला बच्चों के बीच जागरूकता पैदा करने और उनकी कला को प्रदर्शित करने के लिए बच्चों द्वारा स्थापित एक मंच है।
डिजिटल बाल मेला ने सितंबर एवं अक्तूबर माह के महत्वपूर्ण दिनों पर एक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्रतियोगिता के अंत में जिस बच्चे की लेखन कला सबसे अच्छी होगी उसे 1100 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। आप भी इसमें भाग ले सकते हैं। आपके द्वारा लिखे गए लेख डिजिटल बाल मेला में भेजें। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को उनकी फोटो के साथ डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाएगा।
डिजिटल बाल मेला बच्चों के लिए अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता दिखाने का एक अभिनव मंच है। इसकी शुरुआत 2020 में जयपुर की 10 वर्षीय लड़की जान्हवी शर्मा ने की थी। डिजिटल बाल मेला ने अब तक कई अभियान चलाए हैं जिनमें “राजस्थान विधानसभा बाल सत्र”, “हिमाचल प्रदेश विधानसभा बाल सत्र”, “मैं भी” शामिल हैं। बाल सरपंच” आदि।
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –

