आदित्य शर्मा।
जयपुर। भारत में विद्यालयों के सभी छात्रों की परीक्षाएं सर पर है, चाहें वह बोर्ड की परीक्षाएं हो या वार्षिक परीक्षाएं। ऐसे में कई बच्चों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है ऐसा हमें उम्मीद है। परीक्षाएं आने का मतलब यह भी है बच्चों में परीक्षा का तनाव भी घर कर रहा होगा, जिसके कारण पढाई में ध्यान न लगना, याद किया गया भूल जाना, परीक्षा में लिखते समय उत्तर याद होते हुए भी न लिख पाना जाने जैसी चीज़ें आम बात है।
बच्चों को इस परेशानी से छुटकारा दिलाने के लिए ही डिजिटल बाल मेला ने 5 दिवसीय ऑनलाइन “तनाव मुक्त परीक्षा अभियान” की शुरुआत की है। इस अभियान का यह आखिरी लेख है जिसमें हम बच्चों को बताएंगे कुछ ऐसे असरदार तरीके जिससे बच्चे परीक्षा तनाव से दूर रह सकेंगे। इन तरीकों को अपनाने से बच्चे परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन भी कर पाएंगे।
- बच्चों को परीक्षा की तैयारी से पहले एक रोडमैप या टाइम टेबल तैयार कर लेना चाहिए।
- बच्चे पढ़ते समय सबसे आसान टॉपिक को सबसे पहले ख़त्म करें।
- बच्चे पढ़ते हुए समय-समय पर ब्रेक लेते रहे।
- अपना कंसंट्रेशन बढ़ाने के लिए फ़ोन अपने पास न रखे।
- खेलने या व्यायाम करने के लिए कम से कम एक घंटा रोज़ निकालें।
- ध्यान करने से भी बच्चों को तनाव मुक्त होने में फायदा मिलेगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें की 12 वीं बोर्ड की परीक्षाएं सर है और विद्यालयों में होने वाली परीक्षाएं भी आ ही गई है| ऐसे में बच्चों में परीक्षा के प्रति तनाव होना स्वाभाविक बात है। बच्चों को इस ही परीक्षा तनाव से मुक्त करने हेतु डिजिटल बाल मेला 19 से 23 फरवरी तक “तनाव मुक्त परीक्षा अभियान” चलाएगा। जिसके तहत बच्चों को तनाव मुक्त करने की कोशिश की जाएगी।
तनाव से जुड़े ऐसे ही लेख पढने के लिए दिए गए लिंक www.digitalbaalmela.com पर जाएँ। आप डिजिटल बाल मेला से इस नंबर +918005915026 के माध्यम से जुड़ भी सकते है। अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें।
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

