जानिए आखिर क्यों मनाया जाता है विश्व खेल पत्रकार दिवस।
पारस माली।
2 जुलाई को पूरे विश्व में खेल पत्रकार दिवस के रूप में मनाया जाता है। खेल पत्रकारिता शब्द से सभी लोग भली-भांति परिचित होंगे। इसमें खेल पत्रकारिता से जुड़े पत्रकार खेल से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आज के समय में किसी भी मीडिया संस्थान में खेल पत्रकारिता का एक अलग विभाग देखने को मिलता है। इससे इस पत्रकारिता के महत्व को स्पष्ट रूप से समझा जा सकता है।
डिजिटल मीडिया के आने से अब कई ऐसे चैनल भी देखने को मिलते हैं जो सिर्फ खेल आधारित खबरें ही कवर करते हैं। फ्रांस, ब्रिटेन, अमेरिका समेत कई बड़े देशों में ऐसे अखबार और मैगजीन देखने को मिलते हैं जो सिर्फ खेल से जुड़ी खबरें ही कवर करते हैं।
कब हुई थी विश्व खेल पत्रकार दिवस की शुरुआत
विश्व खेल पत्रकार दिवस की शुरुआत साल 1994 में इंटरनेशनल स्पोर्ट्स प्रेस एसोसिएशन (AIPS) की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ पर हुई थी। पहली बार खेल पत्रकार दिवस 2 जुलाई 1924 को पेरिस में समर ओलंपिक के दौरान मनाया गया था। हालांकि खेल पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 1800 में हुई थी। इसके बाद वर्ष 1900 से इस ओर अधिक ध्यान दिया जाने लगा।
यह डिजिटल बाल मेला द्वारा बच्चों की लेखन क्षमता बढ़ाने के लिए आयोजित प्रतियोगिता है। इसमें हर महीने बेहतरीन आर्टिकल भेजने वाले बच्चे को ‘राइटर ऑफ दी मंथ’ के खिताब से नवाज़ा जाता है एवं विजेता को ₹1100 की राशि प्रदान की जाती है। हम ये प्रतियोगिता हर महीने आयोजित करते हैं, आपको किन-किन विषयों पर आर्टिकल लिखने हैं इसकी जानकारी डिजिटल बाल मेला द्वारा हर महीने के अंत में दी जाती है। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाता है।
अगर किसी बच्चे में लेख लिखने की क्षमता है तो डिजिटल बाल मेला आपको ये मंच प्रस्तुत करता है। आप अपना लेख डिजिटल बाल मेला के व्हाट्सऐप नंबर
+91 80059 15026 पर भेज सकते हैं एवं इसी तरह के विभिन्न आयोजनों की जानकारी एवं नयी-नयी प्रतियोगिताओं की जानकारी व उनसे जुड़ने के लिए आप हमारे विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल एवं आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz