जानिए आयुध निर्माण दिवस के बारे में हिमाचल प्रदेश की कशिश से।
बाल लेखिका कशिश।
भारत में प्रतिवर्ष 18 मार्च को मनाया जाता है। इस अवसर पर पूरे देश में जगह-जगह रक्षा उपकरणों की प्रदर्शनी व विभिन्न आयु वर्ग में आयुक्त दौड़ का आयोजन किया जाता है।
रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले रक्षा उत्पाद विभाग को राष्ट्र की रक्षा एवं सुरक्षा के लिए अवसंरचना संबंधी उत्पादों के व्यापक उत्पादन को विकसित करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया था। रक्षा उत्पाद विभाग ही आयुध निर्माण संगठनों सार्वजनिक क्षेत्र की रक्षा के उपक्रमों ,स्वायत्त संस्थानों की देखरेख करता है।
देश में पहली आयुध फैक्ट्री की स्थापना को चिन्हित करने के लिए ,हर साल 18 मार्च को भारत में आयुध निर्माण दिवस मनाया जाता है । आयुध निर्माण दिवस पहली बार 18 मार्च ,1801 में मनाया गया, जो कोलकाता के कोसिपौर में स्थित ,भारत की पहली आयुक्त कंपनी की स्थापना का प्रतीक है ।
यह दिन बंदूकों और गोला बारूद की एक विस्तृत श्रृंखला के लिए देश की आयुध कारखानों की रिसर्च ,विकास और उत्पादन को प्रदर्शित करने के अवसर के रूप में मनाया जाता है।
“आयुध निर्माण दिवस” 2024 की थीम:— “सामुद्रिक क्षेत्र में परिचालन दक्षता तत्परता और मिशन उपलब्धि” रखी गई है ।
इस दिन झंडा फहराने से लेकर गोला, बारूद, रायफलों और अन्य सैन्य उपकरणों की प्रस्तुति भी होती है। देश के रक्षक क्षेत्र के प्रति ‘ऑर्डिनेंस फैक्टरीज बोर्ड’ की प्रतिबद्धता को पहचानने के लिए “आयुध निर्माण दिवस” मनाया गया !
डिजिटल बाल मेला ने मार्च माह के महत्वपूर्ण दिनों पर एक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्रतियोगिता के अंत में जिस बच्चे की लेखन कला सबसे अच्छी होगी उसे 1100 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। आप भी इसमें भाग ले सकते हैं। आपके द्वारा लिखे गए लेख डिजिटल बाल मेला में भेजें। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाएगा।
डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –

