जानिए अजमेर लोकसभा क्षेत्र से कॉंग्रेस के प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी के बारे में…

जानिए अजमेर लोकसभा क्षेत्र से कॉंग्रेस के प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी के बारे में।

शिवाक्ष शर्मा।

 

अजमेर लोकसभा सीट से कांग्रेस ने रामचंद्र चौधरी को मैदान में उतारा है। उनकी छवि किसान नेता के रूप में रही है। रामचंद्र चौधरी के लिए अजमेर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना पहला अनुभव रहेगा। हालांकि, राजनीति में उनका अनुभव वर्षो पुराना है। अजमेर देहात क्षेत्र में चौधरी की मजबूत पकड़ है। वहीं, कांग्रेस में बीते वर्षो से वे काफी सक्रिय हैं।
रामचन्द्र चौधरी ने वर्ष 1990 में पहला चुनाव मसूदा से लड़ा था। 1998 में चौधरी ने भिनाय सीट पर भाग्य आजमाया था। वर्ष 2008 में वे मसूदा से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़े। उसके बाद वर्ष 2013 में कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर चौधरी ने मसूदा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ा था। हालांकि, वे एक भी विधानसभा चुनाव नहीं जीत पाए, लेकिन अजमेर जिला दुग्ध उत्पादन समिति के चुनाव में वे 30 वर्षो से जीतते आए हैं। अजमेर सरस डेयरी में 30 वर्षो से उनका दबदबा है। यही कारण है कि डेयरी के माध्यम से राम चन्द्र चौधरी की ग्रामीण क्षेत्रो में अच्छी पकड़ है।

 

डिजिटल बाल मेला उन सभी राजनेताओं की जानकारी दे रहा है जो लोकसभा चुनाव 2024 में उम्मीदवार बनाए गए हैं। इसके अलावा देश मे घटित होने वाले विभिन्न राजनीतिक घटनाक्रमों पर भी डिजिटल बाल मेला बच्चों को जानकारी देता है। हमारा उद्देश्य बच्चों को देश की राजनीति के बारे में निष्पक्ष जानकारी देना है।
Digital Baal Mela बच्चों की राजनीतिक जागरूकता एवं सक्रियता बढ़ाने के लिए कई तरह के अभियानों का आयोजन करता है। इसके तहत अभी तक कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें ‘बच्चों की सरकार कैसी हो’ अभियान के तहत “बाल विधानसभा सत्र हिमाचल प्रदेश” “बाल विधानसभा सत्र राजस्थान” के साथ साथ “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” आदि शामिल हैं।
अगर आप भी अपने बच्चे की राजनीतिक जागरूकता बढ़ाना चाहते हैं या आपके बच्चे को राजनीति में रुचि है तो आप डिजिटल बाल मेला के विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल एवं आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *