जानिए राजस्थान के अलवर में स्थित विश्व प्रसिद्ध सिलीसेढ़ झील के बारे में…

जानिए राजस्थान के अलवर में स्थित विश्व प्रसिद्ध सिलीसेढ़ झील के बारे में।

 

शिवाक्ष शर्मा।

 

राजस्थान घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों पर्यटकों के लिए भारत में सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। राजस्थान के पर्यटन स्थल अपने ऐतिहासिक किलों, महलों, कला और संस्कृति के लिए अपने नारे “पधारो म्हारे देश” के साथ पर्यटकों को आकर्षित करता है। भारत आने वाला हर तीसरा विदेशी पर्यटक राजस्थान की यात्रा करता है क्योंकि राजस्थान के पर्यटन स्थल भारत आने वाले पर्यटकों के लिए स्वर्ण त्रिभुज का हिस्सा है।
वैसे पर्यटन के क्षेत्र में अलवर की अपनी अलग ही पहचान है। लेकिन, यहां आने वाले पर्यटक सिलीसेढ़ झील पर जाने का मौका कभी नहीं चूकते। अलवर शहर से लगभग 26 किमी दूर शांत वातावरण में स्थित ये
7 किलोमीटर के क्षेत्र में फेली हुई सिलीसेढ़ झील राजस्थान की सबसे खुबसूरत झीलो और अलवर कि लोकप्रिय जगहों में से एक है। इस झील का निर्माण  1845 में अलवर शहर को पानी की आपूर्ति के लिए किया गया था जिसकी स्थापना का श्रेय महाराजा विनय खान को दिया जाता है। पहाड़ों से घिरी इस खूबसूरत झील के किनारे पर शानदार झील महल है जो कि महाराजा का  प्रिय माना जाता था। महाराज विनय सिंह ने अपनी पत्नी के लिए 6 मंजिला शाही महल का निर्माण करवाया था।

राजस्थान के 75वें स्थापना दिवस के मौके पर डिजिटल बाल मेला ने नये अभियान “रूट्स ऑफ राजस्थान” की है। आपको बता दें की इस अभियान का उद्देश्य बच्चों के दृष्टिकोण से राजस्थान की कला, संस्कृति एवं पर्यटन को बढ़ावा देना एवं बच्चों को राजस्थान की विरासत से परिचित करवाना है।
इसमें बच्चों को आठ से दस मिनट तक की वीडियो बनानी है जिसमें राजस्थान के पर्यटन स्थल एवं राजस्थान की कला और संस्कृति का विवरण हो।
अपनी वीडियो को आप डिजिटल बाल मेला के टेलीग्राम, वाट्सएप एवं अधिकारिक वेबसाइट पर भेज सकते हैं। हर महीने सबसे श्रेष्ठ वीडियो भेजने वाले बच्चे को मोबाइल फोन ईनाम में मिलेगा एवं टॉप 100 बच्चों को तीन दिन का जयपुर भ्रमण करवाया जाएगा एवं तभी प्रथम स्थान पर रहने वाले बच्चे को पचास हज़ार का ईनाम, द्वितीय स्थान को बीस हज़ार, तृतीय स्थान को दस हज़ार के ईनाम से नवाज़ा जाएगा।
डिजिटल बाल मेला इससे पहले भी बच्चों की रचनात्मकता बढ़ाने के लिए “शेड्स ऑफ कोविड”
म्यूजियम थ्रू माय आइज” जैसे अभियानों का आयोजन कर चुका है।

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *