जानिए अंतर्राष्ट्रीय अंतरात्मा दिवस के बारे में।
शिवाक्ष शर्मा।
प्रति वर्ष 5 अप्रैल को ‘अंतर्राष्ट्रीय अंतरात्मा दिवस’ मनाया जाता है। यह दिवस लोगों को आत्म-चिंतन करने, अपने विवेक का पालन करने और सही काम करने के स्मरण में मनाया जाता है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा प्रथम ‘अंतर्राष्ट्रीय अंतरात्मा दिवस’ का उत्सव 2020 में मनाया गया था।
इस वर्ष 2024 में, दुनिया भर में पाँचवा संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय अंतरात्मा दिवस का उत्सव मनाया जा रहा है।
यह दिवस लोगों को मौखिक, शारीरिक, यौन या मानसिक रूप से दूसरों को नुकसान पहुंचाने से रोकने में विवेक के महत्व और भूमिका को उजागर करने के लिए मनाया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय अंतरात्मा दिवस इस बात को उजागर करने के लिए मनाया जाता है कि सभी का स्वाभिमान और सभी को शांति और सुरक्षा के साथ जीने का अधिकार है। इस अवसर पर विद्वानों द्वारा मानवता विरोधी कृत्यों को परिभाषित कर उनकी निंदा की जाती है ताकि आम जनता घृणा करे और ऐसे कृत्यों से बचे।
मानवाधिकारों की सार्वभौम घोषणा की प्रस्तावना में कहा गया है कि “मानवाधिकारों की उपेक्षा और अवमानना के परिणामस्वरूप बर्बर कृत्य हुए हैं। यहां मानव जाति की अंतरात्मा को आहत किया है, और एक ऐसी दुनिया का आगमन हुआ है जिसमें मनुष्य बोलने और विश्वास की स्वतंत्रता का आनंद लेंगे।
डिजिटल बाल मेला ने अप्रैल माह के महत्वपूर्ण दिनों पर एक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्रतियोगिता के अंत में जिस बच्चे की लेखन कला सबसे अच्छी होगी उसे 1100 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। आप भी इसमें भाग ले सकते हैं। आपके द्वारा लिखे गए लेख डिजिटल बाल मेला में भेजें। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाएगा।
डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –