जानिए अंतरराष्ट्रीय महामारी तैयारी दिवस के बारे में।
शिवाक्ष शर्मा।
कोविड-19 ने दुनिया भर को महामारी के कारण पैदा हो सकने वाली भयावह परिस्थितियों से रूबरू करवाया था। कोविड़ 19 का प्रभाव पूरी दुनिया ने बेहद गंभीर स्वरूप में महसूस किया था। लेकिन इस घटना ने दुनिया को भविष्य में किसी भी प्रकार की महामारी या चिकित्सीय आपदा से बचने के लिए पहले से ही तैयारी करने के लिए प्रेरित भी किया है।
इसी सिलसिले में 7 दिसंबर, 2020 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव पारित करते हुए 27 दिसंबर को महामारी की तैयारी का अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित किया था। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने महामारी की रोकथाम, तत्परता और सहयोग पर जोर देने के लिए इस दिन की घोषणा की थी।
इस दिन का उद्देश्य महामारी के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। यह जानकारी का आदान-प्रदान, वैज्ञानिक ज्ञान साझा करना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान करके किया जाता है।
महामारियों का मानव जीवन पर विनाशकारी प्रभाव पड़ता है, जो सिर्फ महामारी काल के दौरान ही नहीं बल्कि लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय तथा व्यक्तिगत स्तर पर लोगों के सामाजिक और आर्थिक विकास को प्रभावित करता है। खासतौर पर उनका प्रभाव गरीब और कमजोर देशों के नागरिकों व उनकी अर्थव्यवस्थाओं पर ज्यादा पड़ता है.
इस दिवस का मुख्य उद्देश्य हर प्रकार की स्वास्थ्य कवरेज को आगे बढ़ाने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों को मजबूत बनाने के लिए प्रयास करने तथा आपातकालीन परिस्थिति के लिए ‘महामारी तैयारी’ प्रणाली तैयार करने के लिए सरकारी व गैर सरकारी संगठनों को प्रेरित करना है।
डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।
वर्तमान में डिजिटल बाल मेला द्वारा बच्चों के लिए “कौन बनेगा बाल पार्षद” अभियान चलाया जा रहा है। जिसकी विस्तृत जानकारी आप डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट एवं व्हाट्सऐप चैनल पर ले सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
WhatsApp no. — 8005915026
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

