जानिए अंतरराष्ट्रीय थैलेसीमिया दिवस के बारे मे हिमाचल प्रदेश की कशिश से।
बाल लेखिका कशिश।
हर साल 8 मई को अंतरराष्ट्रीय थैलेसीमिया दिवस मनाया जाता है।
यह दिन थैलेसीमिया के मरीजों को समर्पित है, जो इस बीमारी से जूझ रहे हैं।
साथ ही इसे उन लोगों की याद में भी मनाया जाता है, जिन्होंने इस बीमारी की वजह से अपनी जान गवाई है। यह एक गंभीर समस्या है,जिससे दुनिया भर में कई लोग पीड़ित है।
अकेले भारत में ही हर साल लगभग 10000 से 15000 बच्चे थैलेसीमिया के साथ पैदा होते हैं।
थैलेसीमिया— एक रक्त विकार है ,जिसमें शरीर हीमोग्लोबिन की जरूरी मात्रा को बनाने में विफल रहता है।
यह बीमारी माता-पिता से बच्चों में जाती है और इसकी वजह से बहुत सारे रेड ब्लड सेल्स खत्म होने लगते हैं। अल्फा और बीटा थैलेसीमिया के दो रूप है।
वही इस बीमारी के कुछ प्रमुख लक्षणों में एनीमिया, पीली त्वचा ,अत्यधिक थकान ,सांस लेने में तकलीफ और अनियमित दिल की धड़कन ,उच्च रक्तचाप आदि शामिल है।
ऐसे में इस बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाने के मकसद से हर साल विश्व थैलेसीमिया दिवस मनाया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय थैलेसीमिया दिवस मनाने की शुरुआत साल 1994 में थैलेसीमिया इंटरनेशनल फेडरेशन द्वारा की गई थी।
टाइफ एक नॉन प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशन है ,जिसकी स्थापना साल 1986 में पेनोस एंगेल्स ने अपने बेटे जॉर्ज और अन्य थैलेसीमिया मरीजों की याद में की थी। जिन्होंने इस बीमारी से डटकर लड़ाई लड़ी थी।
वर्ष 2024 के लिए वर्ल्ड थैलेसीमिया दे की थीम:—“जीवन को सशक्त बनाना, प्रगति को अपनाना: सभी के लिए न्यायसंगत और सुलभ थैलेसीमिया उपचार” है।
लोगों में थैलेसीमिया के प्रति सही जानकारी पहुंचाने और इसके प्रति दुनिया भर में जागरूकता फैलाने की मकसद से हर वर्ष इंटरनेशनल थैलेसीमिया डे मनाया जाता है इस मौके पर कई संगठनों द्वारा कार्यशालाएं और कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
यह डिजिटल बाल मेला द्वारा बच्चों की लेखन क्षमता बढ़ाने के लिए आयोजित प्रतियोगिता है। इसमें हर महीने बेहतरीन आर्टिकल भेजने वाले बच्चे को ‘राइटर ऑफ दी मंथ’ के खिताब से नवाज़ा जाता है एवं विजेता को ₹1100 की राशि प्रदान की जाती है। हम ये प्रतियोगिता हर महीने आयोजित करते हैं, आपको किन-किन विषयों पर आर्टिकल लिखने हैं इसकी जानकारी डिजिटल बाल मेला द्वारा हर महीने के अंत में दी जाती है। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाता है।
अगर किसी बच्चे में लेख लिखने की क्षमता है तो डिजिटल बाल मेला आपको ये मंच प्रस्तुत करता है। आप अपना लेख डिजिटल बाल मेला के व्हाट्सऐप नंबर
+91 80059 15026 पर भेज सकते हैं एवं इसी तरह के विभिन्न आयोजनों की जानकारी एवं नयी-नयी प्रतियोगिताओं की जानकारी व उनसे जुड़ने के लिए आप हमारे विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल एवं आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

