जानिए ब्राजील देश के बारे में…

7 सितम्बर को मनाता है ब्राजील अपना स्वतंत्रता दिवस।

 

बाल लेखिका कशिश।

 

ब्राजील दक्षिण अमेरिका का सबसे बड़ा देश और विश्व का पांचवा सबसे बड़ा देश है। दक्षिण अमेरिका का यह विशाल देश न केवल फुटबॉल के प्रति अपने जुनून और कार्निवल के शानदार उत्सव के लिए जाना जाता है, बल्कि दुनिया के सबसे बड़े वर्षावनों- अमेज़न रेनफॉरेस्ट का घर भी है। ब्राजील का राष्ट्रीय पक्षी मकाव (Macaw) और प्रसिद्ध ईसा मसीह की मूर्ति (Christ the Redeemer) इसकी पहचान को और विशिष्ट बनाते हैं। रोचक बात यह है कि ब्राजील दुनिया में कॉफी का सबसे बड़ा उत्पादक देश भी है और यह लगातार पिछले 150 सालों से इस क्षेत्र में अपना नेतृत्व बनाए हुए है।
नेशनल जियोग्राफी के अनुसार ब्राज़ील दक्षिण अमेरिका का सबसे बड़ा देश और विश्व का पांचवा सबसे बड़ा देश है।
अमेज़न रेनफॉरेस्ट का लगभग 60% भाग ब्राज़ील में है।
ब्राज़ील के झंडे पर 27 सितारे हैं।
ब्राज़ील में 400 से अधिक हवाई अड्डे हैं।
ब्राज़ील का सबसे ऊँचा पर्वत पिको डे नेब्लीना है और इसकी ऊँचाई 2994 मीटर है।
ब्राज़ील दुनिया का सबसे बड़ा कॉफ़ी निर्यातक है।
दुनिया में सबसे ज्यादा बंदरों की प्रजातियाँ ब्राजील में पाई जाती हैं।
ब्राजील का आधिकारिक नाम ‘फेडरल ऑफ ब्राजील (Federal Republic of Brazil) है।
ब्रासीलिया ब्राजील की राजधानी है।
ब्राजील की महिलाएं 1931 से मतदान करने में सक्षम थीं।
ब्राजील की आधिकारिक भाषा पुर्तगाली है।
रियल (Real) ब्राजील की करंसी है।
सेरा दो मार (Serra do Mar) और सेरा दो एस्पिनहाको (Serra do Espinhaço) ब्राज़ील के मेजर माउंटेन रेंज है। अमेज़ॅन, साओ फ़्रांसिस्को, पराना और टोकेन्टिन्स ब्राज़ील में बहने वाली मुख्य नदियां है।
BBC की साल 2023 की रिपोर्ट के अनुसार ब्राजील का क्षेत्रफल 8,515,767 वर्ग किमी है।
BBC की साल 2023 की रिपोर्ट के अनुसार ब्राजील की जनसंख्या 217.2 मिलियन है।
नेशनल जियोग्राफी के अनुसार पुर्तगाल ने 1530 में ब्राज़ील में अपना पहला उपनिवेश स्थापित किया।
ब्राजील दुनिया के सबसे बड़े कार्निवल – रियो कार्निवल के लिए प्रसिद्ध है। 7 सितम्बर को ब्राजील अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। ब्राजील के राष्ट्रीय ध्वज में हरा रंग ब्राजील के वनस्पतियों और जीव-जंतुओं का प्रतीक है, पीला रंग सोने का प्रतिनिधित्व करता है और नीला ग्लोब और सितारों से भरे रात के आकाश का प्रतीक हैं, जो देश के राज्यों का भी प्रतिनिधित्व करता है।
कैथोलिकों की सबसे बड़ी आबादी ब्राज़ील में पाई जाती है।

यह डिजिटल बाल मेला द्वारा बच्चों की लेखन क्षमता बढ़ाने के लिए आयोजित प्रतियोगिता है। इसमें हर महीने बेहतरीन आर्टिकल भेजने वाले बच्चे को ‘राइटर ऑफ दी मंथ’ के खिताब से नवाज़ा जाता है एवं विजेता को ₹1100 की राशि प्रदान की जाती है। हम ये प्रतियोगिता हर महीने आयोजित करते हैं, आपको किन-किन विषयों पर आर्टिकल लिखने हैं इसकी जानकारी डिजिटल बाल मेला द्वारा हर महीने के अंत में दी जाती है। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाता है।
अगर किसी बच्चे में लेख लिखने की क्षमता है तो डिजिटल बाल मेला आपको ये मंच प्रस्तुत करता है। आप अपना लेख डिजिटल बाल मेला के व्हाट्सऐप नंबर
+91 80059 15026 पर भेज सकते हैं एवं इसी तरह के विभिन्न आयोजनों की जानकारी एवं नयी-नयी प्रतियोगिताओं की जानकारी व उनसे जुड़ने के लिए आप हमारे विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल एवं आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *