जानिए चित्तौडग़ढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी उदय लाल आंजना के बारे में।
शिवाक्ष शर्मा।
चित्तौडग़ढ़ की लोकसभा सीट से कॉंग्रेस पार्टी द्वारा अपने वरिष्ठ नेता उदय लाल आंजना को चुनावी मैदान में उतारा गया है। उदय लाल आंजना का जन्म 5 मई 1951 को छोटी सादड़ी, राजस्थान में हुआ था।
उन्होंने बीकॉम सेकेंड ईयर तक पढ़ाई की। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने साल 1972 में बिजनेस शुरू कर दिया।वह एए श्रेणी की निर्माण कंपनी, चेतक एंटरप्राइजेज लिमिटेड के निदेशक हैं। 2010 में, उन्होंने एक गैर-लाभकारी संगठन, हरीश अंजना फाउंडेशन की स्थापना की। 1989 में वे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छोटी सादड़ी के अध्यक्ष पद पर रहे। 1993 के विधानसभा चुनाव में वह भाजपा के श्रीचंद्र कृपलानी को हराकर निंबाहेड़ा-छोटीसादड़ी विधानसभा से विधायक बने। इसके बाद वर्ष 1996 में उन्हें जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष चुना गया। वर्ष 1998 में उन्हें पहली बार चित्तौड़गढ़ लोकसभा उम्मीदवार बनाया गया। वे भाजपा के वरिष्ठ नेता और तत्कालीन रक्षा मंत्री जसवन्त सिंह को हराकर पहली बार सांसद बने, लेकिन मात्र 13 महीने में ही लोकसभा भंग होने के कारण दोबारा चुनाव हुआ। जिसमें उन्हें बीजेपी के श्रीचंद्र कृपलानी से हार मिली थी।
वर्ष 2000 में वह जिला परिषद सदस्य चुने गए, वर्ष 2005 में एक बार फिर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य चुने गए। इसके बाद वह वर्ष 2008 में फिर से विधायक बने। वर्ष 2018 में भी वह साथ रहे। विधायक रहने के साथ ही वे सहकारिता मंत्री बन गये। हाल ही में 28 फरवरी 2024 को उन्हें राजस्थान अनुशासन समिति का अध्यक्ष बनाया गया। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें निंबाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र से हार का सामना करना पड़ा था।अंजना ने सबसे पहले डोडाचूरा बेचने से अपना व्यवसाय शुरू किया। उस समय डोडाचूरा की बिक्री वैध मानी जाती थी। आज उदयलाल आंजना का सोयाबीन तेल निकालने की फैक्ट्री, टोल टैक्स, खनन कार्य और सड़क निर्माण का व्यवसाय भी है।
डिजिटल बाल मेला ने मार्च माह के महत्वपूर्ण दिनों पर एक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्रतियोगिता के अंत में जिस बच्चे की लेखन कला सबसे अच्छी होगी उसे 1100 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। आप भी इसमें भाग ले सकते हैं। आपके द्वारा लिखे गए लेख डिजिटल बाल मेला में भेजें। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाएगा।
डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –

