जानिए हनुमानगढ़ के पारस माली से अंतर्राष्ट्रीय चॉकलेट दिवस के बारे में।
पारस माली।
अंतर्राष्ट्रीय चॉकलेट दिवस हर साल 13 सितंबर को मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य दुनिया भर में चॉकलेट के प्रति लोगों के प्रेम और इसके ऐतिहासिक महत्व को समझाना है। चॉकलेट न केवल एक स्वादिष्ट मिठाई है, बल्कि इसका सांस्कृतिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी प्रभाव भी है। चॉकलेट की शुरुआत से लेकर आज के आधुनिक समय तक इसका सफर दिलचस्प है। आइए जानते हैं इस दिन थीम, इतिहास और महत्व।
अंतर्राष्ट्रीय चॉकलेट दिवस का इतिहास
अंतर्राष्ट्रीय चॉकलेट दिवस 13 सितंबर को मनाया जाता है क्योंकि यह दिन प्रसिद्ध अमेरिकी उद्यमी मिल्टन एस. हर्शे का जन्मदिन है, जिन्होंने हर्शे चॉकलेट कंपनी की स्थापना की थी। हर्शे ने चॉकलेट को आम जनता के लिए सुलभ और सस्ता बनाया, जिससे यह दिन और भी खास बन गया। चॉकलेट का इतिहास बहुत पुराना है 16वीं शताब्दी में, यूरोपीय उपनिवेशकों ने चॉकलेट को मीठे पेय के रूप में बदल दिया, जब उन्होंने इसमें चीनी और दूध मिलाना शुरू किया। धीरे-धीरे चॉकलेट दुनिया भर में लोकप्रिय हो गया और आज यह सबसे पसंदीदा मिठाइयों में से एक है।
अंतर्राष्ट्रीय चॉकलेट दिवस का महत्व
चॉकलेट केवल एक स्वादिष्ट मिठाई ही नहीं बल्कि इसमें कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। खासतौर पर डार्क चॉकलेट एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। जो दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद मानी जाती है। इसके अलावा चॉकलेट मूड को बेहतर करने और तनाव को कम करने में भी सहायक होती है। चॉकलेट डे के माध्यम से लोग न केवल चॉकलेट का आनंद लेते हैं, बल्कि इसके विभिन्न प्रकारों और इससे जुड़े इतिहास को भी समझते हैं। अंतर्राष्ट्रीय चॉकलेट दिवस के अवसर पर लोग एक-दूसरे को चॉकलेट उपहार स्वरूप देते हैं जिससे आपसी रिश्ते मजबूत होते हैं। यह दिन चॉकलेट प्रेमियों के लिए खास होता है और दुनिया भर में चॉकलेट निर्माताओं के लिए यह एक बड़ा व्यावसायिक अवसर होता है।
यह डिजिटल बाल मेला द्वारा बच्चों की लेखन क्षमता बढ़ाने के लिए आयोजित प्रतियोगिता है। इसमें हर महीने बेहतरीन आर्टिकल भेजने वाले बच्चे को ‘राइटर ऑफ दी मंथ’ के खिताब से नवाज़ा जाता है एवं विजेता को ₹1100 की राशि प्रदान की जाती है। हम ये प्रतियोगिता हर महीने आयोजित करते हैं, आपको किन-किन विषयों पर आर्टिकल लिखने हैं इसकी जानकारी डिजिटल बाल मेला द्वारा हर महीने के अंत में दी जाती है। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाता है।
अगर किसी बच्चे में लेख लिखने की क्षमता है तो डिजिटल बाल मेला आपको ये मंच प्रस्तुत करता है। आप अपना लेख डिजिटल बाल मेला के व्हाट्सऐप नंबर
+91 80059 15026 पर भेज सकते हैं एवं इसी तरह के विभिन्न आयोजनों की जानकारी एवं नयी-नयी प्रतियोगिताओं की जानकारी व उनसे जुड़ने के लिए आप हमारे विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल एवं आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

