जानिए हनुमानगढ़ के पारस माली से अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के बारे में।
पारस माली।
आज अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस है। यह हर साल 26 जून को पूरी दुनिया में मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को नशे की लत और इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना है। इसे पहली बार 1989 में मनाया गया था। वहीं, 7 सितंबर 1987 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा एक प्रस्ताव पारित किया गया था। इस प्रस्ताव में नशीली दवाओं के अवैध उपयोग और अवैध तस्करी को रोकने के लिए हर साल अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस मनाने की बात कही गई थी। इस साल की थीम “स्वास्थ्य और मानवीय संकटों में नशीली दवाओं की चुनौतियों का समाधान” है। आइए जानते हैं इसके बारे में सबकुछ-
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस का इतिहास
वर्तमान समय में बड़ी संख्या में वयस्क और बच्चे नशीली दवाओं का सेवन करते हैं। सरल शब्दों में कहें तो बच्चों में नशे की लत बढ़ गई है। इसके लिए बच्चे तमाम तरह के नशीले पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। अज्ञानता के कारण वे उस दलदल में फंसते जा रहे हैं। इसका उनके स्वास्थ्य और करियर पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है। अधिक सेवन के कारण अवैध तस्करी भी जमकर हो रही है। इसे देखते हुए संयुक्त राष्ट्र ने समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए 7 सितंबर 1987 को एक प्रस्ताव पेश किया। इस प्रस्ताव में 26 जून को अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस मनाने की बात कही गई थी, जिसे सभी देशों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। इसके बाद 26 जून 1989 को पहली बार अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस मनाया गया। तब से लेकर अब तक हर साल 26 जून को इसे मनाया जाता है।
यह डिजिटल बाल मेला द्वारा बच्चों की लेखन क्षमता बढ़ाने के लिए आयोजित प्रतियोगिता है। इसमें हर महीने बेहतरीन आर्टिकल भेजने वाले बच्चे को ‘राइटर ऑफ दी मंथ’ के खिताब से नवाज़ा जाता है एवं विजेता को ₹1100 की राशि प्रदान की जाती है। हम ये प्रतियोगिता हर महीने आयोजित करते हैं, आपको किन-किन विषयों पर आर्टिकल लिखने हैं इसकी जानकारी डिजिटल बाल मेला द्वारा हर महीने के अंत में दी जाती है। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाता है।
अगर किसी बच्चे में लेख लिखने की क्षमता है तो डिजिटल बाल मेला आपको ये मंच प्रस्तुत करता है। आप अपना लेख डिजिटल बाल मेला के व्हाट्सऐप नंबर
+91 80059 15026 पर भेज सकते हैं एवं इसी तरह के विभिन्न आयोजनों की जानकारी एवं नयी-नयी प्रतियोगिताओं की जानकारी व उनसे जुड़ने के लिए आप हमारे विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल एवं आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz