जानिए हनुमानगढ़ के पारस माली से राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के बारे में।
पारस माली
राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस 2024 सामाजिक-आर्थिक नियोजन और नीति निर्माण में सांख्यिकी के महत्व के बारे में जन जागरूकता पैदा करने के लिए हमारे देश में हर साल 29 जून को राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के रूप में मनाया जाता है। सांख्यिकी के बिना किसी भी बड़े सर्वेक्षण, शोध और मूल्यांकन को पूरा करना बहुत मुश्किल है, इसलिए सांख्यिकी के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए हर साल 29 जून को राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी और नियोजन और विकास की प्रक्रिया में सांख्यिकी के महत्व के बारे में जागरूक करना है।
कैसे हुई शुरुआत
दरअसल, 29 जून को प्रख्यात सांख्यिकीविद् स्वर्गीय प्रशांत चंद्र महालनोबिस का जन्मदिन है, जिन्होंने सांख्यिकी में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसी को ध्यान में रखते हुए 2007 में उनकी जयंती के अवसर पर हर साल 29 जून को राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया गया। जो आज भी जारी है।
महालनोबिस के जीवन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें
महालनोबिस का जन्म 29 जून 1893 को कोलकाता में हुआ था। उन्होंने कोलकाता के प्रेसीडेंसी कॉलेज से भौतिकी में ऑनर्स किया और उच्च शिक्षा के लिए लंदन चले गए। महालनोबिस को मुख्य रूप से उनके द्वारा विकसित नमूना सर्वेक्षण के लिए याद किया जाता है। इस पद्धति के तहत एक बड़ी आबादी से लिए गए नमूनों को सर्वेक्षण में शामिल किया जाता है और फिर उससे प्राप्त निष्कर्षों के आधार पर विस्तृत योजनाओं को आकार दिया जाता है। महालनोबिस ने एक निश्चित भू-भाग पर उगाई जाने वाली जूट की फसल के आंकड़ों से इस पद्धति को विकसित किया और बताया कि किस तरह उत्पादन बढ़ाया जा सकता है। इस अवसर पर देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कार्यक्रम के दौरान सांख्यिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को विशेष पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है।
यह डिजिटल बाल मेला द्वारा बच्चों की लेखन क्षमता बढ़ाने के लिए आयोजित प्रतियोगिता है। इसमें हर महीने बेहतरीन आर्टिकल भेजने वाले बच्चे को ‘राइटर ऑफ दी मंथ’ के खिताब से नवाज़ा जाता है एवं विजेता को ₹1100 की राशि प्रदान की जाती है। हम ये प्रतियोगिता हर महीने आयोजित करते हैं, आपको किन-किन विषयों पर आर्टिकल लिखने हैं इसकी जानकारी डिजिटल बाल मेला द्वारा हर महीने के अंत में दी जाती है। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाता है।
अगर किसी बच्चे में लेख लिखने की क्षमता है तो डिजिटल बाल मेला आपको ये मंच प्रस्तुत करता है। आप अपना लेख डिजिटल बाल मेला के व्हाट्सऐप नंबर
+91 80059 15026 पर भेज सकते हैं एवं इसी तरह के विभिन्न आयोजनों की जानकारी एवं नयी-नयी प्रतियोगिताओं की जानकारी व उनसे जुड़ने के लिए आप हमारे विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल एवं आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

