जानिए हरतालिका तीज त्यौहार के बारे में।
बाल लेखिका कशिश।
भाद्रपद शुक्ल तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है। अखंड सौभाग्य के लिए मनाई जाने वाली हरतालिका तीज को लेकर कई लोगों के मन में सवाल है कि इस साल ये व्रत 5 सितंबर को है या 6 सितंबर को?
दरअसल, हरतालिका तीज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है, जो 5 और 6 सितंबर दोनों दिन है। ऐसे में हरतालिका तीज की सही तारीख को लेकर लोगों के मन में काफी दुविधा है। जिन लोगों को व्रत रखना है जैसे सुहागन महिलाएं और विवाह योग्य युवतियां, उनके लिए हरतालिका तीज की सही तिथि जानना बहुत आवश्यक है।
पंचांग के अनुसार, हरतालिका तीज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है और इस साल तृतीया तिथि 5 सितंबर दोपहर 12:21 बजे से लेकर 6 सितंबर को दोपहर 3:01 बजे तक रहेगी।
ऐसे में व्रत के लिए उदया तिथि की गणना की जाती है। उदया तिथि का मतलब है सूर्योदय के समय की तिथि।
हिंदू धर्म में तीज पर्व का विशेष महत्व है। पंचांग के अनुसार, साल में तीन तीज पड़ती है जिन्हें हरियाली तीज, कजरी तीज और हरतालिका तीज के नाम से जाना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है।
इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य और संतान की प्राप्ति के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और शिव जी और माता पार्वती की विधिवत पूजा करती हैं। इसके अलावा कुंवारी कन्याएं भी मनचाहा और योग्य वर के लिए व्रत रख सकती है।
यह डिजिटल बाल मेला द्वारा बच्चों की लेखन क्षमता बढ़ाने के लिए आयोजित प्रतियोगिता है। इसमें हर महीने बेहतरीन आर्टिकल भेजने वाले बच्चे को ‘राइटर ऑफ दी मंथ’ के खिताब से नवाज़ा जाता है एवं विजेता को ₹1100 की राशि प्रदान की जाती है। हम ये प्रतियोगिता हर महीने आयोजित करते हैं, आपको किन-किन विषयों पर आर्टिकल लिखने हैं इसकी जानकारी डिजिटल बाल मेला द्वारा हर महीने के अंत में दी जाती है। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाता है।
अगर किसी बच्चे में लेख लिखने की क्षमता है तो डिजिटल बाल मेला आपको ये मंच प्रस्तुत करता है। आप अपना लेख डिजिटल बाल मेला के व्हाट्सऐप नंबर
+91 80059 15026 पर भेज सकते हैं एवं इसी तरह के विभिन्न आयोजनों की जानकारी एवं नयी-नयी प्रतियोगिताओं की जानकारी व उनसे जुड़ने के लिए आप हमारे विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल एवं आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz