जानिए हिमाचल प्रदेश की कशिश से उपभोक्ता अधिकार दिवस के बारे में।
बाल लेखिका कशिश।
उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देने तथा उनकी आवश्यकताओं की जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विश्व भर में 15 मार्च को “उपभोक्ता अधिकार दिवस” मनाया जाता है ।
उपभोक्ताओं के लिए यह दिन विशेष है, 15 मार्च 1962 के दिन अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी द्वारा कांग्रेस को एक विशेष संदेश भेजा गया।
यही से “विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस” की शुरुआत हुई। उपभोक्ता आंदोलन ने सर्वप्रथम 1983 में दस्तक दी और उसके बाद रफ्तार पकड़ी ।तब से लेकर अब तक हर साल इस दिन को महत्वपूर्ण मुद्दों और अभियानों पर कार्यवाही करने के लिए मनाया जाता है।
“विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस” 15 मार्च के दिन मनाया जाता है।
भारत में “राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस” 24 दिसंबर को मनाया जाता है । इसके पीछे कारण यह है कि भारत के राष्ट्रपति ने इसी दिन उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1949 के अधिनियम को स्वीकार किया था।
15 मार्च, 2024 को “विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस” की थीम:— फेयर एंड रिस्पांसिबल AI फॉर कंज्यूमर्स है।
यदि बात करें भारत में उपभोक्ताओं को मिले 6 प्रकार के उपभोक्ता अधिकारों की तो वे इस प्रकार से है—
1) सुरक्षा का अधिकार ।
2) सूचित किए जाने का अधिकार।
3) चुनने का अधिकार ।
4) सुने जाने का अधिकार ।
5) समस्या के समाधान का अधिकार ।
6) उपभोक्ता शिक्षा का अधिकार ।
यह दिवस मनाया जाता है ताकि एक उपभोक्ता अपने अधिकारों को समझ सके और उपभोक्ता अपने अधिकारों का हनन होने से रोक सके या उसके खिलाफ आवाज उठा पाए।
डिजिटल बाल मेला ने मार्च माह के महत्वपूर्ण दिनों पर एक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्रतियोगिता के अंत में जिस बच्चे की लेखन कला सबसे अच्छी होगी उसे 1100 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। आप भी इसमें भाग ले सकते हैं। आपके द्वारा लिखे गए लेख डिजिटल बाल मेला में भेजें। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाएगा।
डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –

