जानिए जयपुर ग्रामीण से कॉंग्रेस पार्टी के उम्मीदवार अनिल चौपड़ा के बारे में।
शिवाक्ष शर्मा।
जयपुर ग्रामीण से कॉंग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार अनिल चौपड़ा एक नौजवान नेता हैं जो युवा वर्ग के बीच काफी लोकप्रिय हैं। वे छात्र जीवन से ही राजनीति में उतर गए। छात्र हितों के लिए आंदोलन करते करते कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के सदस्य बने। बाद में वर्ष 2004 में एनएसयूआई के बेनरतले राजस्थान विश्वविद्यालय के अध्यक्ष बन गए। छात्रसंघ अध्यक्ष बनने के बाद वे रातोंरात सुर्खियों में आ गए। छात्रसंघ अध्यक्ष बनते ही अनिल चौपड़ा ने यह तय कर लिया कि उन्हें राजनीति में रह कर ही आगे बढ़ना है और प्रदेश की सेवा करनी है। एनएसयूआई में रहते हुए कई वरिष्ठ नेताओं के साथ काम करने का अवसर मिला। बाद में पार्टी में उन्हें प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी गई।
उन्हें सचिन पायलट के करीबियों में से एक माना जाता है। सचिन पायलट ने ही इनके नाम की पैरवी की है।
बच्चों की राजनैतिक जागरुकता बढ़ाने के लिए डिजिटल बाल मेला उन सभी राजनेताओं की जानकारी दे रहा है जो लोकसभा चुनाव 2024 में उम्मीदवार बनाए गए हैं। हमारा मकसद है कि बच्चे इन सभी राजनेताओं के बारे में जानें।
डिजिटल बाल मेला ने अप्रैल माह के महत्वपूर्ण दिनों पर एक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्रतियोगिता के अंत में जिस बच्चे की लेखन कला सबसे अच्छी होगी उसे 1100 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। आप भी इसमें भाग ले सकते हैं। आपके द्वारा लिखे गए लेख डिजिटल बाल मेला में भेजें। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाएगा।
डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –

