जानिए जयपुर से भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी मंजू शर्मा के बारे में।
मंजू शर्मा मौजूदा समय में राजस्थान महिला प्रवासी अभियान की जयपुर प्रभारी है. वह पार्टी से काफी समय से जुड़ी है और काफी सारा काम किया है. मंजू शर्मा 64 वर्षीय है और वह बीजेपी की पूर्व मिहाल मोर्चा प्रदेश महामंत्री रह चुकी है. वह जयपुर शहर की स्थानीय निवासी है इस वजह से अन्य महिलाओं के नाम की जगह मंजू शर्मा पर दांव खेला गया है. मंजू शर्मा जयपुर के कनोडिया क़ॉलेज से पढ़ी हैं इस वजह से उनकी युवाओं में भी काफी पकड़ है. वहीं उनके पिता राजनीति से जुड़े हैं तो उन्हें काफी अनुभव भी है.
मंजू शर्मा के पिता भंवर लाल शर्मा 1977 से 1998 तक हवामहल विधानसभा सीट से 6 बार विधायक रहे हैं. वह इस क्षेत्र से सबसे ज्यादा बार विधायक रहने का रिकॉर्ड बनाया है.
बच्चों की राजनैतिक जागरुकता बढ़ाने के लिए डिजिटल बाल मेला उन सभी राजनेताओं की जानकारी दे रहा है जो लोकसभा चुनाव 2024 में उम्मीदवार बनाए गए हैं। हमारा मकसद है कि बच्चे इन सभी राजनेताओं के बारे में जानें।
डिजिटल बाल मेला ने अप्रैल माह के महत्वपूर्ण दिनों पर एक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्रतियोगिता के अंत में जिस बच्चे की लेखन कला सबसे अच्छी होगी उसे 1100 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। आप भी इसमें भाग ले सकते हैं। आपके द्वारा लिखे गए लेख डिजिटल बाल मेला में भेजें। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाएगा।
डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –

