आइए जानते हैं जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत के बारे में…

लगातर तीन बार से जीत रहे हैं चुनाव।

शिवाक्ष शर्मा।

वर्तमान में पुष्कर के विधायक सुरेश सिंह रावत का जन्म 28 मार्च 1980 को मुहामी, अजमेर में हुआ। रावत ने महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय से बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की है।
राजनीति में सुरेश रावत युवावस्था से ही राजनीति से जुड़े रहे हैं। रावत भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री रह चुके है। इससे पहले वह 2000 से 2002 तक तीर्थ गुरु श्री पुष्‍करराज विकास न्‍यास, पुष्‍कर, जिला अजमेर के अध्यक्ष रह चुके हैं इसी के साथ वह अखिल भारतीय रावत युवा महासभा, राजस्‍थान के सदस्य भी रह चुके हैं। वही 2009 से 2013 तक सुरेश रावत अजमेर जिले से भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 2013 में ही भारतीय जनता पार्टी ने सुरेश सिंह रावत को पुष्कर विधानसभा से प्रत्याशी बनाया एवं उन्होंने जीत दर्ज की। वहीं 2014 से 2016 तक वह राजस्थान विधानसभा की याचिका समिति के सदस्य रहे व 2016 से 2017 तक नियम समिति के सदस्य रहे। सुरेश रावत 2016 से 2018 तक संसदीय सचिव का कार्यभार भी संभाल चुके हैं। 2019 में वह पिछड़े वर्ग के कल्‍याण सम्‍बन्‍धी समिति, राजस्थान विधान सभा के सदस्य भी रह चुके हैं।
2018 और 2023 में भी सुरेश रावत ने पुष्कर विधानसभा से जीत दर्ज की एवं लगातर तीन चुनाव जीते हैं। सुरेश सिंह रावत को 2023 में नयी बनी राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया एवं जल संसाधन विभाग और जल संसाधन आयोजना विभाग का कार्यभार सौंपा गया।

डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *