जानिए झालावाड़ बारां लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी दुष्यंत सिंह के बारे में…

जानिए झालावाड़ बारां लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी दुष्यंत सिंह के बारे में।

शिवाक्ष शर्मा।

 

दुष्यन्त सिंह का जन्म 11 सितंबर 1973 में मुंबई में हुआ था। पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के पुत्र दुष्यंत राजस्थान के एक प्रमुख युवा राजनीतिज्ञ हैं। दुष्यंत की शुरुआती पढ़ाई कैंब्रिज और दून स्कूल से हुई है। फिर वे दिल्ली के सेंट स्‍टीफन कॉलेज में पढ़े। इसके बाद वे मैनेजमेंट की पढ़ाई करने स्विट्जरलैंड गए थे। उन्होंने अपना पहला चुनाव साल 2004 में भाजपा की टिकट पर लड़ा था। वे झालावाड़-बारां सीट से जीतकर सांसद बने। तब से वे लगातार सांसद हैं. 2009, 2014 और 2019 में भी दुष्यंत ने इस सीट से जीत दर्ज की। दुष्यंत ने राजनीति की बारिकियों को गंभीरता से समझते हुए क्षेत्र में पकड़ बनाकर अपना एक अलग मुकाम बनाया है।
वर्तमान में, वह जल शक्ति मंत्रालय में सलाहकार समिति और परिवहन, पर्यटन और संस्कृति पर स्थायी समिति में पदों पर हैं।

डिजिटल बाल मेला ने मार्च माह के महत्वपूर्ण दिनों पर एक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्रतियोगिता के अंत में जिस बच्चे की लेखन कला सबसे अच्छी होगी उसे 1100 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। आप भी इसमें भाग ले सकते हैं। आपके द्वारा लिखे गए लेख डिजिटल बाल मेला में भेजें। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाएगा।

डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *