आइए जानते हैं जोधपुर के उम्मेद महल पैलेस के बारे में…

आइए जानते हैं जोधपुर के उम्मेद महल पैलेस के बारे में
एक संत के अभिशाप के कारण हुआ जिसका निर्माण

 

उम्मैद भवन पैलेस राजस्थान के जोधपुर में स्थित एक महल है। यह दुनिया के सबसे बड़े निजी महलों में से एक है। यह ताज होटल का ही एक अंग है। इसका नाम महाराजा उम्मैद सिंह के पौत्र ने दिया था जो वर्तमान में इसके मालिक है। अभी वर्तमान समय में इस पैलेस में 347 कमरे है। जब इसका निर्माण कार्य चल रहा था, तब उम्मैद भवन पैलेस को चित्तर पैलेस के नाम से भी जाना जाता था यह पैलेस 1943 में बनकर तैयार हुआ था।

उम्मेद भवन पैलेस के निर्माण का इतिहास एक संत द्वारा एक अभिशाप से जुड़ा है, जिन्होंने कहा था कि राठौड़ राजवंश के सुशासन के दौरान एक अकाल पड़ेगा, और हुआ भी यही,रजा प्रताप सिंह के लगभग 50 साल के शासनकाल के अंत के बाद, जोधपुर को लगातार तीन वर्षों की अवधि के लिए 1920 के दशक में भीषण सूखे और अकाल का सामना करना पड़ा। इस कठिनाई का सामना करने वाले क्षेत्र के किसानों ने तत्कालीन महाराजा, उम्मेद सिंह, जो कि जोधपुर में मारवाड़ के 37वें राठौड़ शासक थे, से कुछ रोजगार प्रदान करने के लिए मदद मांगी, ताकि वे कठोर परिस्थितियों से बच सकें। महाराजा ने किसानों की मदद करने के लिए एक भव्य महल बनवाने का फैसला किया। उन्होंने महल के लिए योजना तैयार करने के लिए वास्तुकार के रूप में हेनरी वॉन लानचेस्टर को उत्तरदायित्व दिया; लैंचेस्टर एड्विन लुटियंस के समकालीन थे, जिन्होंने नई दिल्ली सरकार के परिसर की इमारतों की योजना बनाई थी। लैंचेस्टर ने गुंबदों और स्तंभों के विशेषताओं को अपनाकर नई दिल्ली भवन परिसर की तर्ज पर उम्मेद पैलेस का निर्माण किया। और इस प्रकार यह महल बनकर तैयार हुआ|

वर्तमान में उम्मैद भवन पैलेस के मालिक गज सिंह है। इस पैलेस के तीन भाग है, एक लग्ज़री ताज होटल जो 1972 से है, एक शाही परिवार के लिए तथा एक संग्रहालय है। संग्रहालय के खुलने का समय सुबह 9बजे से शाम 5 बजे तक होता है। यहाँ एक दीर्घा भी है जहाँ पर कई चीजें देखने को मिलती है।

यह डिजिटल बाल मेला द्वारा बच्चों की लेखन क्षमता बढ़ाने के लिए आयोजित प्रतियोगिता है। इसमें हर महीने बेहतरीन आर्टिकल भेजने वाले बच्चे को ‘राइटर ऑफ दी मंथ’ के खिताब से नवाज़ा जाता है एवं विजेता को ₹1100 की राशि प्रदान की जाती है। हम ये प्रतियोगिता हर महीने आयोजित करते हैं, आपको किन-किन विषयों पर आर्टिकल लिखने हैं इसकी जानकारी डिजिटल बाल मेला द्वारा हर महीने के अंत में दी जाती है। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाता है।
अगर किसी बच्चे में लेख लिखने की क्षमता है तो डिजिटल बाल मेला आपको ये मंच प्रस्तुत करता है। आप अपना लेख डिजिटल बाल मेला के व्हाट्सऐप नंबर
+91 80059 15026 पर भेज सकते हैं एवं इसी तरह के विभिन्न आयोजनों की जानकारी एवं नयी-नयी प्रतियोगिताओं की जानकारी व उनसे जुड़ने के लिए आप हमारे विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल एवं आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ सकते हैं।

 

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *