जानिए नागासाकी दिवस के बारे में।
बाल लेखिका कशिश।
नागासाकी दिवस हर साल 9 अगस्त को मनाया जाता है। यह दिन द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 9 अगस्त 1945 को नागासाकी शहर पर अमेरिकी द्वारा परमाणु बम गिराने की घटना की याद में मनाया जाता है। अमेरिका द्वारा किए गए इस हमले में हजारों लोगों की जान चली गई थी। बता दें कि इस दिन को हर साल उन लोगों की याद में मनाया जाता है जिन्होंने इस त्रासदी का सामना किया और यह विश्वभर में शांति और परमाणु हथियारों की समाप्ति के लिए एक संकल्प का प्रतीक है। साथ ही इस दिन को परमाणु युद्ध के खतरों के प्रति जागरूकता फैलाना के लिए ही मनाया जाता है।
नागासाकी दिवस हर साल 9 अगस्त को मनाया जाता है। यह दिन 1945 में नागासाकी पर परमाणु बम गिराए जाने की घटना के बारे में बताता है, जो द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हुआ था। जापानी युद्ध परिषद हिरोशिमा हमले के बाद आत्मसमर्पण करने के लिए राजी नहीं थी, जिसके कारण नागासाकी शहर पर बमबारी हुई। साल 1945 के इस युद्ध में लगभग 39 प्रतिशत आबादी नष्ट हो गई थी। फैट मैन बम कहे जाने वाले प्लूटोनियम बम ने लगभग 75,000 लोगों की जान ले ली थी।
जापान में हर साल 9 अगस्त (नागासाकी दिवस) को ब्लैक डे के रूप में मनाया जाता है।
परमाणु हमले ने इन शहरों में पीढ़ियों का सफाया कर दिया और मानव जीवन और संपत्ति दोनों को व्यापक रूप से नष्ट कर दिया।
यह दिन उन लोगों के साथ सहानुभूति और एकजुटता पेश करने के लिए मनाया जाता है, जिन्होंने इस भीषण त्रासदी का सामना किया। साथी ही इस दिन, परमाणु हमले में अपनी जान गंवाने वालों को भी याद किया जाता है।
इस दिन को मनाने का एक अन्य महत्वपूर्ण उद्देश्य साथी राष्ट्रों को शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व का संदेश देना है।
जापान के नागरिक इस दिन, परमाणु युद्ध और प्रसार की छाया में रह रहे लोगों के साथ शांति अभियानों का आयोजन करके दुनिया में शांति और सह-अस्तित्व का संदेश फैलाते हैं।
इस दौरान उच्च स्तरी बैठकों, सम्मेलनों, समीक्षाओं और चर्चाओं का आयोजन किया जाता है, साथ ही इस दिन दुनिया को रहने के लिए एक शांतिपूर्ण आवास बनाने का संकल्प भी लिया जाता है।
यह डिजिटल बाल मेला द्वारा बच्चों की लेखन क्षमता बढ़ाने के लिए आयोजित प्रतियोगिता है। इसमें हर महीने बेहतरीन आर्टिकल भेजने वाले बच्चे को ‘राइटर ऑफ दी मंथ’ के खिताब से नवाज़ा जाता है एवं विजेता को ₹1100 की राशि प्रदान की जाती है। हम ये प्रतियोगिता हर महीने आयोजित करते हैं, आपको किन-किन विषयों पर आर्टिकल लिखने हैं इसकी जानकारी डिजिटल बाल मेला द्वारा हर महीने के अंत में दी जाती है। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाता है।
अगर किसी बच्चे में लेख लिखने की क्षमता है तो डिजिटल बाल मेला आपको ये मंच प्रस्तुत करता है। आप अपना लेख डिजिटल बाल मेला के व्हाट्सऐप नंबर
+91 80059 15026 पर भेज सकते हैं एवं इसी तरह के विभिन्न आयोजनों की जानकारी एवं नयी-नयी प्रतियोगिताओं की जानकारी व उनसे जुड़ने के लिए आप हमारे विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल एवं आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

