जानिए उदयपुर लोकसभा सीट से कॉंग्रेस पार्टी के उम्मीदवार ताराचंद मीणा के बारे में।
रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं ताराचंद मीणा।
शिवाक्ष शर्मा।
कॉंग्रेस पार्टी द्वारा उदयपुर लोकसभा सीट से ताराचंद मीणा को चुनाव में उतारा गया है। ताराचंद मीणा एक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं। वे राज्य सिविल सेवा से पदोन्नत 2011 बैच के आइएएस अधिकारी रहे हैं। मीणा ने दो महीने पहले सेवानिवृत्ति से पहले ही वीआरएस लिया था। आईएएस ताराचंद मीणा मूल रूप से पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन के रहने वाले हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा मारवाड़ जंक्शन और इसके बाद की ज्यादातर शिक्षा अजमेर में हुई है। उन्होंने हिंदी साहित्य, राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र में शिक्षा हासिल की है। ताराचंद मीणा को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबियों में गिना जाता है और उन्हीं के कारण उन्हें लोकसभा का टिकट दिया गया है। आपको बता दें की प्रशासनिक सेवा में चयन के बाद वे 1996 में बिलाड़ा जोधपुर में अतिरिक्त कलक्टर बने थे। इसके बाद वे बीकानेर, जालौर, सिरोही, भरतपुर, कोटा, झालावाड़, जोधपुर, जयपुर, सवाईमाधोपुर में कई पदों पर रहने के बाद अप्रैल 2021 में चित्तौडग़ढ़ के कलक्टर बने। इसके बाद वे जनवरी 2022 में उदयपुर के कलक्टर बनाए गए। डेढ़ साल तक कलक्टर रहने के बाद उन्होंने टीएडी कमिश्नर सहित अन्य पदों की जिम्मेदारी भी संभाली। इस दौरान बीजेपी सरकार ने आते ही इन्हें दो माह पहले एपीओ कर दिया। इसके बाद उन्होंने वीआरएस के लिए आवेदन किया, जिसे सरकार ने मंजूर कर लिया था। उन्हें अप्रैल 2023 में उनकी सेवाओं के लिए ‘सीएम एक्सीलेंस’ अवॉर्ड से भी सम्मनित किया गया था।
डिजिटल बाल मेला ने मार्च माह के महत्वपूर्ण दिनों पर एक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्रतियोगिता के अंत में जिस बच्चे की लेखन कला सबसे अच्छी होगी उसे 1100 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। आप भी इसमें भाग ले सकते हैं। आपके द्वारा लिखे गए लेख डिजिटल बाल मेला में भेजें। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाएगा।
डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –

