आइए जानते हैं राजस्थान के बीकानेर से कॉंग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी गोविंदराम मेघवाल जी के बारे में…

आइए जानते हैं राजस्थान के बीकानेर से कॉंग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी गोविंदराम मेघवाल जी के बारे में।

छात्र आंदोलन से की राजनीतिक जीवन की शुरूआत।

शिवाक्ष शर्मा।

राजस्थान के बीकानेर से कॉंग्रेस ने पूर्व राजस्थान सरकार में मंत्री रहे गोविंदराम मेघवाल को लोकसभा के लिए मैदान में उतारा है। गोविंदराम मेघवाल का जन्म 20 जनवरी 1962 को राजस्थान के पुंगल क्षेत्र में हुआ था। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत 1983 में बीकानेर के डूंगर कॉलेज से छात्र आंदोलन से की। साल 1992 में अंबेडकर हॉस्टल की मांग को लेकर हुए आंदोलन का नेतृत्व किया एवं इस दौरान उन्हें जेल भी जाना पड़ा। साल 1993 में गोविंदराम जी ने जनता दल की टिकट पर पहला विधानसभा चुनाव लड़ा लेकिन तब उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 1998 में भी उन्होंने नोखा विधानसभा से चुनाव लड़ा लेकिन तब भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा। लगातर दो हार के बाद गोविंद राम मेघवाल जी ने भाजपा का दामन थाम लिया व 2003 में नोखा विधानसभा से जीत दर्ज की। 2008 भाजपा द्वारा टिकट ना दिए जाने पर खाजुवाला विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ा लेकिन महज 800 वोटों अन्तर उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने कॉंग्रेस पार्टी का दामन थामा व 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में खाजुवाला से जीत कर विधानसभा पहुँचे। अशोक गहलोत की सरकार में गोविंदराम मेघवाल जी को कैबिनेट मंत्री बनाया गया था।

डिजिटल बाल मेला ने मार्च माह के महत्वपूर्ण दिनों पर एक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्रतियोगिता के अंत में जिस बच्चे की लेखन कला सबसे अच्छी होगी उसे 1100 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। आप भी इसमें भाग ले सकते हैं। आपके द्वारा लिखे गए लेख डिजिटल बाल मेला में भेजें। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाएगा।

डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *