आइए जानते हैं राजस्थान के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक जी के बारे में।

शिवाक्ष शर्मा

गौतम कुमार दक का जन्म डूंगला, चित्तौड़गढ़ में 16 दिसम्बर 1977 को हुआ। गौतम कुमार ने मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय से बी.कॉम की डिग्री प्राप्त की है। गौतम दक चित्तौड़गढ़ से भाजपा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने सबसे पहला चुनाव 2013 में भाजपा की टिकट पर विधानसभा बारी सदरी से लड़ा था एवं जीत भी दर्ज की। 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्हें भाजपा से टिकट नहीं मिला। खुद को भाजपा का कद्दावर कार्यकर्ता बताने वाले गौतम दक जी को 2023 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने दोबारा बारी सदरी से टिकट दिया एवं उन्होंने दूसरी बार इस विधानसभा से जीत दर्ज की। इसी के साथ ही नयी बनी राजस्थान सरकार में गौतम दक को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया एवं सहकारिता विभाग, नागरिक उद्यान विभाग का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया।

डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *