जानिए राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस के महत्त्व के बारे में।
बाल लेखिका कशिश।
हर साल 30 अगस्त को भारत राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस मनाता है। यह दिन भारतीय अर्थव्यवस्था में छोटे पैमाने के व्यवसायों और उद्योगों द्वारा किए गए महत्वपूर्ण योगदान को स्वीकार करने के लिए समर्पित है। इसके अलावा इस दिन को देश के युवाओं के लिए रोजगार मुहैया करवाने के रूप में भी जाना जाता है। लघु उद्योग युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने का मौका देता है, इससे वे न केवल खुद के लिए रोजगारपरक बनते हैं, बल्कि दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा करते हैं। ये उद्योग कारीगरों को आजीविका प्रदान करते हैं जो देश की हस्तशिल्प की समृद्ध विरासत को जीवित रखने में मदद करते हैं।
राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस नौकरी के अवसर बढ़ाने और भारत के आर्थिक विकास में योगदान देने में मदद करता हैं।
यह दिवस ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सुधार करने में सहायता करते हैं और गरीबी जैसे मुद्दों का समाधान करते हैं।
इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप के लिए छोटे उद्योग भी महत्वपूर्ण हैं।
ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में काम करके छोटे उद्योग स्थानीय अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित कर सकते हैं और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा दे सकते हैं।
राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस के मौके पर कई तरह के प्रोग्राम्स और वर्कशॉप आयोजित किए जाते हैं, जो छोटे व्यवसायों को फाइनेंसियल हेल्प, टेक्निकल नॉलेज और डेवलपमेंट के अवसर प्रदान करने पर केंद्रित होती हैं। साथ ही इस दिन सरकारें और संगठन आर्थिक विकास, इनोवेशन और एम्प्लॉयमेंट में छोटे उद्योगों के योगदान को उजागर करने के लिए अभियान चलते हैं।
यह डिजिटल बाल मेला द्वारा बच्चों की लेखन क्षमता बढ़ाने के लिए आयोजित प्रतियोगिता है। इसमें हर महीने बेहतरीन आर्टिकल भेजने वाले बच्चे को ‘राइटर ऑफ दी मंथ’ के खिताब से नवाज़ा जाता है एवं विजेता को ₹1100 की राशि प्रदान की जाती है। हम ये प्रतियोगिता हर महीने आयोजित करते हैं, आपको किन-किन विषयों पर आर्टिकल लिखने हैं इसकी जानकारी डिजिटल बाल मेला द्वारा हर महीने के अंत में दी जाती है। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाता है।
अगर किसी बच्चे में लेख लिखने की क्षमता है तो डिजिटल बाल मेला आपको ये मंच प्रस्तुत करता है। आप अपना लेख डिजिटल बाल मेला के व्हाट्सऐप नंबर
+91 80059 15026 पर भेज सकते हैं एवं इसी तरह के विभिन्न आयोजनों की जानकारी एवं नयी-नयी प्रतियोगिताओं की जानकारी व उनसे जुड़ने के लिए आप हमारे विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल एवं आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

