जानिए राष्ट्रीय समुद्री दिवस के बारे में।
शिवाक्ष शर्मा।
भारत में राष्ट्रीय समुद्री दिवस हर साल 5 अप्रैल को मनाया जाता है।
इस दिन को मनाने का उद्देश्य सुरक्षित और पर्यावरण की दृष्टि से महाद्वीप वाणिज्य, व्यापार और वैश्विक अर्थव्यवस्था में समुद्र के महत्व को बढ़ावा देना है. 1919 में सबसे पहली बार 5 अप्रैल को समुद्री दिवस मनाया गया था।
1919 में, इसी दिन पहला भारतीय वाणिज्यिक जहाज मुंबई से लंदन के लिए रवाना हुआ था – सिंधिया स्टीम नेविगेशन कंपनी लिमिटेड का एसएस लॉयल्टी। यह पहली सबसे बड़ी बड़े पैमाने की शिपिंग कंपनी भी थी, जिस पर पूरी तरह से भारतीयों का स्वामित्व था। और एक बार जब जहाज रवाना हो गया, तो यह भारतीय नौवहन के लिए एक ऐतिहासिक क्षण था क्योंकि उस समय समुद्री मार्ग अंग्रेजों के नियंत्रण में थे।
उसकी यादगार के रूप में और लोगो को समुद्री व्यापार के प्रति जागरूक और आकर्षित करने के लिए भारतीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय द्वारा प्रति वर्ष 5 अप्रैल को राष्ट्रीय समुद्री दिवस (National Maritime Day) के रूप में मनाया जाता है।
2021 में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 साल के खाके की घोषणा की। जिसका उद्देश्य मैरीटाइम इंडिया विजन 2030 भारतीय समुद्री क्षेत्र का कायापलट करना है। और देश भर में विभिन्न बंदरगाह परियोजनाओं में लगभग 3 लाख करोड़ रुपये के निवेश की योजना है। जिससे 20 लाख लोगों के लिए रोजगार पैदा करने में मदद मिलेगी।
डिजिटल बाल मेला ने अप्रैल माह के महत्वपूर्ण दिनों पर एक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्रतियोगिता के अंत में जिस बच्चे की लेखन कला सबसे अच्छी होगी उसे 1100 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। आप भी इसमें भाग ले सकते हैं। आपके द्वारा लिखे गए लेख डिजिटल बाल मेला में भेजें। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाएगा।
डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –