शिवाक्ष शर्मा।
हीरालाल नागर जी का जन्म अंताना, राजस्थान में 14 जनवरी को हुआ। हीरालाल जी ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (बी.ए.) की डिग्री प्राप्त की है। नागर 1986 से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं। वह राष्ट्रीय कार्यसमिति, किसान मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी के सदस्य भी रह चुके हैं। इसी के साथ वह 2006 से 2008 तक अखिल भारतीय धाकड़ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। हीरालाल नागर ने 2013 में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर सांगोद विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा एवं जीत भी दर्ज की। 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 2023 में भाजपा ने फिर से सांगोद विधानसभा सीट से हीरालाल नागर को अपना प्रत्याशी बनाया एवं उन्होंने जीत भी दर्ज की। इसी के साथ 2023 में नयी बनी राजस्थान सरकार में उन्हें राज्यमंत्री ( स्वतन्त्र प्रभार) बनाया गया। हीरालाल नागर को ऊर्जा विभाग का स्वतन्त्र प्रभार सौंपा गया है।
डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –