जानिए विकास और शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस के बारे में…

जानिए विकास और शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस के बारे में।

शिवाक्ष शर्मा।

 

खेल, कई नियमों एवं सिद्दांतों द्वारा संचालित होने वाली एक प्रतियोगी गतिविधि है। सरल शब्दों में खेल उन गतिविधियों को कहा जाता है, जहाँ प्रतियोगी की शारीरिक क्षमता खेल के परिणाम (जीत या हार) का एकमात्र अथवा प्राथमिक निर्धारक होती है। मानव संस्कृति में खेल का बहुत ही महत्त्वपूर्ण स्थान हैं। खेल मानव जीवन में शारीरिक एवं मानसिक संतुलन को मजबूत रखता है। खेल के माध्यम से मनुष्य ख़ुद को दंदरुस्त रखता है।
6 अप्रैल को, विकास और शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस (International Day of Sport for Development and Peace) प्रतिवर्ष मनाया जाता है। यह दिन समाज में खेलों के महत्व को उजागर करने के लिए मनाया जाता है। यह दिन दुनिया भर में विभिन्न समुदायों की सद्भाव और शांति पर खेलों के कारण सकारात्मक प्रभाव को चिन्हित करता है। खेल पूरे ग्रह में सामाजिक संबंधों, शांति और सतत विकास को बढ़ावा देने में मदद करते हैं।
अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक कमेटी के संस्थापक सह आधुनिक ओलिंपिक खेलों के जनक फ्रांसीसी इतिहासकार पियरे फ्रेडे बैरोन डि कूबर्टिन के प्रयास से 06 अप्रैल 1896 को एथेंस (ग्रीस) में प्रथम आधुनिक ओलंपिक खेलों का उद्घाटन किया गया था, इसलिए इस दिन को अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस मनाने का फैसला लिया गया है।

डिजिटल बाल मेला ने अप्रैल माह के महत्वपूर्ण दिनों पर एक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्रतियोगिता के अंत में जिस बच्चे की लेखन कला सबसे अच्छी होगी उसे 1100 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। आप भी इसमें भाग ले सकते हैं। आपके द्वारा लिखे गए लेख डिजिटल बाल मेला में भेजें। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाएगा।

डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *