जानिए विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के बारे में।
बाल लेखक पारस।
विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस 2024: हर साल 15 जून को दुनिया भर में विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार दिवस (WEAAD) के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का खास उद्देश्य बुजुर्गों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करना, उन्हें जागरूक करना और इसे रोकने के लिए प्रयास करना है। इस दिन दुनिया भर के बुजुर्गों को उनके अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया जाता है।
विश्व बुजुर्ग दिवस क्यों मनाया जाता है?
इसे पहली बार 15 जून 2011 को मनाया गया था। इंटरनेशनल नेटवर्क फॉर द प्रिवेंशन ऑफ एल्डर एब्यूज (INPEA) द्वारा संयुक्त राष्ट्र में यह प्रस्ताव रखा गया था। जिसके बाद वर्ष 2011 में संयुक्त राष्ट्र सभा द्वारा इसे आधिकारिक रूप से मान्यता दी गई।
इस दिवस का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर में बुजुर्गों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाना और उनके अधिकारों को बढ़ावा देना है। INPEA ने कहा है कि बुजुर्गों के लिए अच्छा माहौल सुनिश्चित करना, उनकी गरिमा की रक्षा करना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
भारतीय संविधान में बुजुर्गों के खिलाफ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार अपराध माना गया है। बुढ़ापे में दुर्व्यवहार से दीर्घकालिक मानसिक और बौद्धिक क्षति होती है। बुजुर्गों की स्थिति समाज में एक मुद्दा है जिस पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
यह डिजिटल बाल मेला द्वारा बच्चों की लेखन क्षमता बढ़ाने के लिए आयोजित प्रतियोगिता है। इसमें हर महीने बेहतरीन आर्टिकल भेजने वाले बच्चे को ‘राइटर ऑफ दी मंथ’ के खिताब से नवाज़ा जाता है एवं विजेता को ₹1100 की राशि प्रदान की जाती है। हम ये प्रतियोगिता हर महीने आयोजित करते हैं, आपको किन-किन विषयों पर आर्टिकल लिखने हैं इसकी जानकारी डिजिटल बाल मेला द्वारा हर महीने के अंत में दी जाती है। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाता है।
अगर किसी बच्चे में लेख लिखने की क्षमता है तो डिजिटल बाल मेला आपको ये मंच प्रस्तुत करता है। आप अपना लेख डिजिटल बाल मेला के व्हाट्सऐप नंबर
+91 80059 15026 पर भेज सकते हैं एवं इसी तरह के विभिन्न आयोजनों की जानकारी एवं नयी-नयी प्रतियोगिताओं की जानकारी व उनसे जुड़ने के लिए आप हमारे विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल एवं आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz