जानिए विश्व जैव ईंधन दिवस के बारे में…

जानिए विश्व जैव ईंधन दिवस के बारे में।

बाल लेखिका कशिश।

 

डीजल इंजन के आविष्कारक सर रुडोल्फ डीजल की याद में हर साल 10 अगस्त को विश्व जैव ईंधन दिवस (Vishwa Jaiv Indhan Divas) मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य जैव ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा देना और इसके लाभों के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
जैव ईंधन, जैसे बायोडीजल और एथेनॉल, पारंपरिक जीवाश्म ईंधनों के मुकाबले अधिक पर्यावरण मित्र होते हैं और इनके उपयोग से ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन कम होता है। भारत में, यह दिवस विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत ने अपने ऊर्जा संसाधनों के विविधीकरण और स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में कई कदम उठाए हैं।
इस दिन, कई संगठनों और सरकारी एजेंसियों द्वारा कार्यक्रमों, वर्कशॉप्स और जागरूकता अभियानों का आयोजन किया जाता है।
कोई भी हाइड्रोकार्बन ईंधन, जो किसी कार्बनिक पदार्थ (जीवित अथवा मृत पदार्थ) से कम समय में (दिन, सप्ताह या महीने) बन जाते हैं, उन्हें जैव ईंधन (Biofuels) कहा जाता है। जैव ईंधन प्रकृति में ठोस, तरल या गैसीय हो सकते हैं।
विश्व जैव ईंधन दिवस हर साल 10 अगस्त को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत साल 2015 में हुई थी।
भारत में पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस मंत्रालय (MoPNG), पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) ने विश्व जैव ईंधन दिवस को साल 2015 में मनाने की शुरुआत की, जिसके बाद से यह दिवस हर साल मनाया जाता है। 10 अगस्त को विश्व जैव ईंधन दिवस (Vishwa Jaiv Indhan Divas) के रूप में चुना गया था क्योंकि 1893 में इसी दिन जर्मन आविष्कारक सर रुडोल्फ डीजल ने मूंगफली के तेल पर अपना डीजल इंजन सफलतापूर्वक चलाया था। यह एक अनोखी खोज थी क्योंकि इसने जीवाश्म ईंधन का एक सुरक्षित, नवीकरणीय और टिकाऊ विकल्प तैयार किया था।
जैव ईंधन पारंपरिक जीवाश्म ईंधनों की तुलना में कम प्रदूषणकारी होते हैं। उनका उपयोग जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने और ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन को कम करने में मदद कर सकता है।
विश्व जैव ईंधन दिवस के अवसर पर सरकारें और अन्य संस्थाएँ जैव ईंधन के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए नीतिगत पहल और योजनाएं प्रस्तुत करती हैं।

यह डिजिटल बाल मेला द्वारा बच्चों की लेखन क्षमता बढ़ाने के लिए आयोजित प्रतियोगिता है। इसमें हर महीने बेहतरीन आर्टिकल भेजने वाले बच्चे को ‘राइटर ऑफ दी मंथ’ के खिताब से नवाज़ा जाता है एवं विजेता को ₹1100 की राशि प्रदान की जाती है। हम ये प्रतियोगिता हर महीने आयोजित करते हैं, आपको किन-किन विषयों पर आर्टिकल लिखने हैं इसकी जानकारी डिजिटल बाल मेला द्वारा हर महीने के अंत में दी जाती है। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाता है।
अगर किसी बच्चे में लेख लिखने की क्षमता है तो डिजिटल बाल मेला आपको ये मंच प्रस्तुत करता है। आप अपना लेख डिजिटल बाल मेला के व्हाट्सऐप नंबर
+91 80059 15026 पर भेज सकते हैं एवं इसी तरह के विभिन्न आयोजनों की जानकारी एवं नयी-नयी प्रतियोगिताओं की जानकारी व उनसे जुड़ने के लिए आप हमारे विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल एवं आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ सकते हैं।

 

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *