जानिए विश्व नारियल दिवस के बारे में।
पारस माली।
केवल स्वास्थ्य के लिहाज से ही नहीं बल्कि आर्थिक रूप से भी नारियल के महत्व को समझने के लिए हर साल विश्व नारियल दिवस मनाया जाता है। नारियल का इस्तेमाल हम खाने पीने से लेकर सजावट तक करते हैं। हर साल 2 सितंबर को पूरी दुनिया में विश्व नारियल दिवस मनाया जाता है। प्रकृति के सबसे कीमती उत्पादों में से एक नारियल का इस्तेमाल खाने पीने से लेकर सजावट तक हर चीज में किया जाता है। नारियल का इस्तेमाल भारतीय और विदेशी भोजन में भी किया जाता है। एशियाई एवं पैसफिक क्षेत्र के सभी नारियल उत्पादक देश इंटरनेशनल कोकनट कम्युनिटी (ICC) की स्थापना यानी 2 सितंबर को हुई थी। नारियल दिवस मनाने का उद्देश्य नारियल के प्रति जागरूकता बढ़ाना, अहमियत बताना और इस फसल की ओर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ध्यान आकर्षित करना है। सालों से, इस दिन को “नारियल के लाभ” और “इसका क्या उपयोग होता है” इस विषय में लोगों को जागरूक किया जाता है।
विश्व नारियल दिवस का इतिहास:
विश्व नारियल दिवस पहली बार वर्ष 2009 में मनाया गया था इस दिन को एशियाई और प्रशांत नारियल समुदायों द्वारा बड़े उत्साह के साथ मनाया गया था। इसे मनाने का मुख्य कारण दुनिया भर में नारियल की खेती के बारे में लोगों को जागरूक करना और इसकी क्या उपयोग है वह बताना था। “कैसे यह नारियल एक व्यक्ति के लिए लाभदायक बन सकता है” इस विषय में लोगों को जागरूक करना इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य है। आपको बता दे कि वर्तमान में 18 देशों के सदस्य एक अंतर सरकारी संगठन के रूप में कम कर रहे हैं जिसमें भारत भी शामिल है। वहीं एशिया प्रशांत में नारियल समुदाय का हेड ऑफिस इंडोनेशिया के जकार्ता में है. इंडोनेशिया, दुनिया में सबसे ज्यादा नारियल का उत्पादन करता है।
यह डिजिटल बाल मेला द्वारा बच्चों की लेखन क्षमता बढ़ाने के लिए आयोजित प्रतियोगिता है। इसमें हर महीने बेहतरीन आर्टिकल भेजने वाले बच्चे को ‘राइटर ऑफ दी मंथ’ के खिताब से नवाज़ा जाता है एवं विजेता को ₹1100 की राशि प्रदान की जाती है। हम ये प्रतियोगिता हर महीने आयोजित करते हैं, आपको किन-किन विषयों पर आर्टिकल लिखने हैं इसकी जानकारी डिजिटल बाल मेला द्वारा हर महीने के अंत में दी जाती है। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाता है।
अगर किसी बच्चे में लेख लिखने की क्षमता है तो डिजिटल बाल मेला आपको ये मंच प्रस्तुत करता है। आप अपना लेख डिजिटल बाल मेला के व्हाट्सऐप नंबर
+91 80059 15026 पर भेज सकते हैं एवं इसी तरह के विभिन्न आयोजनों की जानकारी एवं नयी-नयी प्रतियोगिताओं की जानकारी व उनसे जुड़ने के लिए आप हमारे विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल एवं आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

