जानिए विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के बारे में हिमाचल प्रदेश की कशिश से…

जानिए विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के बारे में हिमाचल प्रदेश की कशिश से।

बाल लेखिका कशिश।

 

भारत में प्रेस की स्वतंत्रता भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19 में भारतीयों को दिए गए अभिव्यक्ति की आजादी के मूल अधिकार से सुनिश्चित होती है।
विश्व स्तर पर प्रेस की आजादी को सम्मान देने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ के महासभा द्वारा 3 मई को ‘विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस’ घोषित किया गया।
जिसे विश्व प्रेस दिवस के रूप में भी जाना जाता है। यूनेस्को द्वारा 1997 से हर साल 3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर गलेर्मों कानों वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम प्राइस भी दिया जाता है।
यह पुरस्कार उस व्यक्ति अथवा संस्थान को दिया जाता है जिसने प्रेस की स्वतंत्रता के लिए लिखने का कार्य किया हो ।
प्रेस किसी भी समाज का आईना होता है। प्रेस की आजादी से यह बात साबित होती है कि उसे देश में अभिव्यक्ति की कितनी स्वतंत्रता है भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में प्रेस की स्वतंत्रता एक मौलिक जरूरत है।
प्रेस और मीडिया हमारे आसपास घटित होने वाली घटनाओं से हमें अवगत करवा कर हमारे लिए खबर वॉक का काम करती है यही खबरें हमें दुनिया से जोड़ती रहती है।
प्रेस को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में भी जाना जाता है।
उल्लेखनीय है कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने मानवाधिकारों की सुरक्षा करने तथा भ्रष्टाचारों को उजागर करने में वर्तमान में प्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका है ।
इस कारण प्रेस को लोकतंत्र का सबसे महत्वपूर्ण पहिया माना जाता है।
लेकिन इसके साथ प्रेस की आजादी काफी महत्वपूर्ण तत्व है।
इसीलिए प्रत्येक वर्ष 3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।

वर्ष 2024 में विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की थीम:
“ग्रह के लिए एक प्रेस: पर्यावरण की रक्षा में पत्रकारों और वैज्ञानिकों की सुरक्षा”है।

यह डिजिटल बाल मेला द्वारा बच्चों की लेखन क्षमता बढ़ाने के लिए आयोजित प्रतियोगिता है। इसमें हर महीने बेहतरीन आर्टिकल भेजने वाले बच्चे को ‘राइटर ऑफ दी मंथ’ के खिताब से नवाज़ा जाता है एवं विजेता को ₹1100 की राशि प्रदान की जाती है। हम ये प्रतियोगिता हर महीने आयोजित करते हैं, आपको किन-किन विषयों पर आर्टिकल लिखने हैं इसकी जानकारी डिजिटल बाल मेला द्वारा हर महीने के अंत में दी जाती है। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाता है।
अगर किसी बच्चे में लेख लिखने की क्षमता है तो डिजिटल बाल मेला आपको ये मंच प्रस्तुत करता है। आप अपना लेख डिजिटल बाल मेला के व्हाट्सऐप नंबर
+91 80059 15026 पर भेज सकते हैं एवं इसी तरह के विभिन्न आयोजनों की जानकारी एवं नयी-नयी प्रतियोगिताओं की जानकारी व उनसे जुड़ने के लिए आप हमारे विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल एवं आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ सकते हैं।

 

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *