जानिए विश्व साइकिल दिवस के बारे में।
बाल लेखिका कशिश।
फिजिकल एक्टिविटी जैसे चलना, साइकिल चलाना या खेलकूद करना स्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। विशेषज्ञ भी हर उम्र में के लोगों को शारीरिक रूप से सक्रिय रहने की सलाह देते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक चलने और साइकिल चलाने से स्वास्थ्य रहा जा सकता है।
विश्व साइकिल दिवस साइकिल के उपयोग के लाभों की ओर ध्यान आकर्षित करता है जो परिवहन का एक सरल, किफायती, स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल टिकाऊ साधन है। यह 3 जून को मनाया जाता है।
यह दिन साइकिल की विशिष्टता, स्थायित्व और बहुमुखी प्रतिभा का जश्न मनाता है और इसे परिवहन के एक सरल, टिकाऊ साधन के रूप में बढ़ावा देता है।वहीं गरीब शहरी क्षेत्र के लिए, जहां लोग निजी वाहनों का खर्च नहीं उठा सकते और पैदल चलना कई बार मुश्किलों भरा होता है उनके लिए साइकिल चलाना काफी मददगार साबित होता है। इससे हृदय रोग, स्ट्रोक, कई तरह के कैंसर, डायबिटीज जैसे जोखिमों को कम करने में मदद मिल सकती है।
विश्व साइकिल दिवस 2024 थीम:—
“परिवहन के एक सरल, टिकाऊ, किफायती और विश्वसनीय साधन के रूप में साइकिल की विशिष्टता, बहुमुखी प्रतिभा और दीर्घायु।”
संयुक्त राष्ट्र हर साल 3 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाता है।
इसदिन को मनाने के पीछे काफी ठोस वजह है क्योंकि इस दिन मानव कल्याण के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति भी सकारात्मक योगदान देता है।
डब्ल्यूएचओ के अनुसार, पैदल चलने और साइकिल चलाने के लिए सुरक्षित बुनियादी ढांचा भी अधिक स्वास्थ्य समानता प्राप्त करने का एक मार्ग है। इसके अलावा, बेहतर सक्रिय परिवहन न केवल स्वस्थ है बल्कि न्यायसंगत और लागत प्रभावी भी है।
यह डिजिटल बाल मेला द्वारा बच्चों की लेखन क्षमता बढ़ाने के लिए आयोजित प्रतियोगिता है। इसमें हर महीने बेहतरीन आर्टिकल भेजने वाले बच्चे को ‘राइटर ऑफ दी मंथ’ के खिताब से नवाज़ा जाता है एवं विजेता को ₹1100 की राशि प्रदान की जाती है। हम ये प्रतियोगिता हर महीने आयोजित करते हैं, आपको किन-किन विषयों पर आर्टिकल लिखने हैं इसकी जानकारी डिजिटल बाल मेला द्वारा हर महीने के अंत में दी जाती है। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाता है।
अगर किसी बच्चे में लेख लिखने की क्षमता है तो डिजिटल बाल मेला आपको ये मंच प्रस्तुत करता है। आप अपना लेख डिजिटल बाल मेला के व्हाट्सऐप नंबर
+91 80059 15026 पर भेज सकते हैं एवं इसी तरह के विभिन्न आयोजनों की जानकारी एवं नयी-नयी प्रतियोगिताओं की जानकारी व उनसे जुड़ने के लिए आप हमारे विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल एवं आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz