झाबर सिंह खर्रा होंगे बाल निगम सभा के मुख्य अतिथि…

झाबर सिंह खर्रा होंगे बाल निगम सभा के मुख्य अतिथि।

बाल पार्षदों को बताएंगे स्थानीय निकायों की महत्ता।

देश में पहली बार नगर निगम हैरिटेज में आयोजित होने वाली बाल निगम सभा को बेहद जरूरी बताते हुए राजस्थान के शहरी विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने अग्रिम बधाई दी।
कौन बनेगा बाल पार्षद अभियान के तहत चुने गए बाल प्रतिनिधियों द्वारा आयोजित किए जाने वाले इस विशेष निगम सत्र की तैयारी तेज हो गई है।
डिजिटल बाल मेला के सरदार सिंह सेरावत ने वार्ड 9, सलोनी महावर द्वारा बनाई गई स्वच्छता पर आधारित पेंटिंग भेंट की।
गौरतलब है मुख्य मंत्री भजन लाल शर्मा ने 1 जुलाई 2025 को बाल निगम सभा का पोस्टर जारी किया था।
पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए संचालित किए जा रहे इस अभियान के तहत बच्चों में स्वच्छ भारत मिशन के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा रही है।

डिजिटल बाल मेला, द फ्यूचर सोसाइटी और नगर निगम हेरिटेज के संयुक्त तत्वाधान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर 50 बाल पार्षद विशेष बाल सभा का संचालन करेंगे।
फ्यूचर सोसाइटी की उपाध्यक्ष रविता शर्मा ने बताया कि 12 से 18 वर्ष के उम्र के ये सभी बाल प्रतिनिधि कौन बनेगा बाल पार्षद अभियान के तहत आयोजित विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में भाग लेकर चुने गए हैं बाल पार्षद बनकर एक दिवसीय बाल निगम सभा में यह सभी 50 बच्चे अपने-अपने वार्ड की समस्या और अपने कार्य योजना नगर सभा के माध्यम से प्रदेश के सामने लाएंगे।
डिजिटल बाल मेला की फाउंडर जान्हवी शर्मा ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण में बच्चों की भूमिका बड़ाने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का महत्व समझाने और स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाने के मकसद से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *