जुलाई महीने के लिए भी शुरू हो रही है आर्टिकल लेखन प्रतियोगिता…

जुलाई महीने के लिए भी शुरू हो रही है आर्टिकल लेखन प्रतियोगिता।

 

शिवाक्ष शर्मा।

 

जून माह की ही तरह डिजिटल बाल मेला जुलाई माह में भी बच्चों के लिए आर्टिकल लेखन प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है। इसके तहत बच्चों को अप्रैल महीने के विशेष दिनों पर आर्टिकल लिखना है। इस प्रतियोगिता के विजेता बच्चे को 1100 रूपये का नकद ईनाम दिया जायेगा साथ ही उस बच्चे को “राइटर ऑफ़ द मंथ ” के खिताब से भी नवाजा जायेगा।

इससे पहले भी डिजिटल बाल मेला ने “राइटर ऑफ़ द मंथ ” प्रतियोगिता का आयोजन किया था, जिसमें बच्चों ने बढ़ – चढ़कर भाग लिया और बड़ी संख्या में अपने आर्टिकल्स डिजिटल बाल मेला को भेजे थे।

डिजिटल बाल मेला बच्चों को लेखक बनने का मौक़ा दे रहा है। अपनी लेखन कला को दुनिया के सामने लाने और 1100 रुपये जीतने का बच्चों के पास यह सुनहरा मौका है। बच्चों द्वारा भेजे जाने आर्टिकल डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर प्रकाशित किये जायेंगे। “राइटर ऑफ़ द मंथ” बनने के लिए बच्चों को आर्टिकल लिखते समय निम्न बातों का ध्यान रखना है-

-आप जिस भी विशेष दिन पर आर्टिकल लिखे उसे आपको तीन दिन पहले हमे भेजना होगा।
– आर्टिकल कम से कम 250 शब्दों मे लिखने होंगे।
– आर्टिकल के साथ बच्चों को अपना नाम, पता, विद्यालय का नाम भी भेजना है।
– आर्टिकल के साथ आपको एक फोटो भी भेजनी है जो की चुने हुए आर्टिकल के साथ लग सके। यह फोटो आपके आर्टिकल के दिन से संबंधित होनी चाहिए।
– अगर आप इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे है तो कम से कम तीन विशेष दिनों पर आर्टिकल लिखना होगा।
– आपके द्वारा लिखा गया आर्टिकल आपकी खुद की सोच एवं समझ से लिखा हुआ होना चाहिए। गूगल अथवा किसी भी और माध्यम से कॉपी पेस्ट किया हुआ आर्टिकल स्वीकार नहीं किया जाएगा।
– प्रतियोगिता के अंत मे जिस बच्चे की लेखन कला सबसे अच्छी होगी उसे 1100 का नगद इनाम दिया जाएगा।

– बच्चों को अपने आर्टिकल वर्ड फोर्मेट में ही भेजने हैं, पीडीएफ या अन्य किसी भी फ़ाइल फोर्मेट में भेजे जाने वाले आर्टिकल मान्य नहीं होंगे|

– बच्चों को हर आर्टिकल के साथ अलग – अलग फोटो भेजनी है। हर बार एक ही फोटो भेजने पर आपका आर्टिकल प्रतियोगिता से बाहर हो जायेगा

डिजिटल बाल मेला ने बच्चों की लेखन क्षमता बढ़ाने के लिए यह नवाचार शुरू किया है।

IMPORTANT DATES IN JULY 2024

1 जुलाई :- राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस

1 जुलाई :- राष्ट्रीय डाक कर्मचारी दिवस

2 जुलाई :- विश्व यूएफओ दिवस

2 जुलाई :- विश्व खेल पत्रकार दिवस

2 जुलाई :- अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस

 

3 जुलाई :- अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग फ्री दिवस

 

4 जुलाई :- अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस

 

6 जुलाई :- विश्व जूनोज दिवस

5 जुलाई :- ऐतिहासिक घटनाओं की सूची

 

7 जुलाई :- विश्व चॉकलेट दिवस

7 जुलाई :- वैश्विक क्षमा दिवस

10 जुलाई :- निकोला टेस्ला दिवस

 

10 जुलाई :- राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस

 

11 जुलाई :- विश्व जनसंख्या दिवस

 

12 जुलाई :- विश्व मलाला दिवस

12 जुलाई :- पेपर बैग दिवस

13- जुलाई :- राष्ट्रीय फ्रेंच फ्राइ दिवस

 

14 जुलाई :- बैस्टिलदिवस

 

14 जुलाई :- अंतर्राष्ट्रीय शार्क जागरूकता दिवस

15 जुलाई :- विश्व युवा कौशल दिवस

15 जुलाई :- सोशल मीडिया गिविंग डे

 

15 जुलाई :- विश्व प्लास्टिक सर्जरी दिवस

 

17 जुलाई :- विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस

 

17 जुलाई :- वर्ल्ड इमोजी डे

 

18 जुलाई :- नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस

 

19 जुलाई :- बैंक राष्ट्रीयकरण दिवस

 

20 जुलाई :- विश्व शतरंज दिवस

 

20 जुलाई :- चंद्रमा दिवस

 

22 जुलाई :- विश्व मस्तिष्क दिवस

 

22 जुलाई :- राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस

22 जुलाई :- विश्व नाजुक X जागरुकता दिवस

 

22 जुलाई :- चंद्रयान 2 लॉन्चिंग की तारीख दिवस

23 जुलाई :- राष्ट्रीय प्रसारण दिवस

 

23 जुलाई :- बाल गंगाधर तिलक जयंती

 

23 जुलाई :- चंद्रशेखर आजाद जयंती

 

24 जुलाई :- आयकर दिवस

 

24 जुलाई :- राष्ट्रीय थर्मल इंजीनियर दिवस

 

25 जुलाई :- विश्व ड्राउनिंग प्रिवेन्शन दिवस

 

25 जुलाई :- विश्व आईवीएफ दिवस

 

26 जुलाई :- कारगिल विजय दिवस

 

26 जुलाई :- मैंग्रोव पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस

 

27 जुलाई :- सीआरपीएफ स्थापना दिवस

 

28 जुलाई :- विश्व हेपेटाइटिस दिवस

 

28 जुलाई :- विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस

 

29 जुलाई :- अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस

 

30 जुलाई :- अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस

 

30 जुलाई :- विश्व मानव तस्करी निरोधक दिवस

 

31 जुलाई :- विश्व रेंजर दिवस

31 जुलाई :- मुंशी प्रेमचंद की जयंती

डिजिटल बाल मेला बच्चों द्वारा स्थापित एक प्लेटफॉर्म है जो बच्चों में जागरूकता लाने और अपनी कला को दिखाने का एक मंच प्रदान करता है। डिजिटल बाल मेला सूचना प्रौद्योगिकी की शक्ति का उपयोग करके बच्चों को उनके रचनात्मक पक्ष को उजागर करने में मदद कर रहा है और इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।

आपको बता दें डिजिटल बाल मेला की शुरुआत 2020 में जयपुर की रहने वाली 10 साल की जान्हवी शर्मा ने की थी। डिजिटल बाल मेला अब तक कई अभियानों का आयोजन कर चुका है जिसमें “राजस्थान विधानसभा बाल सत्र”, “हिमाचल प्रदेश विधानसभा बाल सत्र”, “मैं भी बाल सरपंच” आदि शामिल हैं। डिजिटल बाल मेला ने बच्चों की लेखन कला को दुनिया के सामने लाने के लिए इस अभियान की शुरूआत की है। अपना आर्टिकल आप 8005915026 पर भेज सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *