महाभारत युग में हो चुका था स्थापित
शिवाक्ष शर्मा
कांगड़ा जिला हिमाचल प्रदेश के उत्तर-पश्चिम में स्थित है। काँगड़ा प्राचीन काल में त्रिगर्त के नाम से मशहूर था जिसकी स्थापना महाभारत युद्ध से पूर्व मानी जाती है। इस रियासत की स्थापना भूमि चंद ने की थी, जिसकी राजधानी मुल्तान (वर्तमान में पाकिस्तान) थी। इस पीढ़ी के 234वें राजा सुशर्मा ने जालंधर त्रिगर्त के कांगड़ा में किले की स्थापना कर उसको अपनी राजधानी बनाया। वर्तमान में काँगड़ा के दक्षिण में ऊना, हमीरपुर और मण्डी जिलें स्थित है। इसके पूर्व में कुल्लू और लाहौल-स्पीती, उत्तर में चम्बा तथा पश्चिम में पंजाब राज्य की सीमाएं लगती है। धौलाधार पर्वत श्रृंखला कुल्लू से होते हुए भंगाल क्षेत्र को पार करके काँगड़ा जिले में प्रवेश करती है। काँगड़ा में डल, करेरी (प्राकृतिक) एवं पोंग (कृत्रिम) झीलें स्थित है। कांगड़ा की “कांगड़ी धाम” एक पारंपरिक भोजन है | हिमाचल प्रदेश के व्यंजन मुख्य रूप से राज्य के जलवायु और स्थलाकृति पर आधारित है। कांगड़ी धाम केवल बोटीयों (ब्राह्मणों की एक विशेष जाति जो वंशानुगत रसोईये हैं) द्वारा पकाई जाती है। कांगड़ा में घूमने के लिए काफी पर्यटन स्थल हैं जैसे कि ज्वाला जी मंदिर, मसरूर रॉक कट टेंपल, आंद्रेता पॉटरी विलेज, कांगड़ा फोर्ट ईत्यादी.
हिमाचल प्रदेश की सियासत में भी कांगड़ा जिला बहुत महत्वपूर्ण है। इस जिला में जिस भी दल ने बढ़त पाई है सत्ता की कुर्सी उसी के हाथ लगी है। 15 विधानसभा क्षेत्रों वाला यह जिला आबादी के हिसाब से प्रदेश में सबसे बड़ा है। यहीं से सत्ता पर काबिज होने का रास्ता बनता हैं। इसलिए दोनों बड़े राष्ट्रीय दल इस जिले को कब्जाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। यही वजह है कि इस जिले से मंत्रिमंडल में सबसे अधिक सदस्य होते हैं। जिले में मतदाता प्रतिशत में सामान्य वर्ग में राजपूत जाति 34 प्रतिशत, ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) 32 प्रतिशत, 18 प्रतिशत ब्राह्मण, अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग (एससी-एसटी) 20 प्रतिशत हैं|
डिजिटल बाल मेला एक ऐसा मंच है जो बच्चों की राजनीतिक समझ बढाने के लिए कार्य करता है| डिजिटल बाल मेला अब तक कई ऐसे अभियानों का आयोजन कर चुका है जिन्होंने बच्चों की रचनात्मकता को दुनिया के सामने लाने का कार्य किया है| यदि आपका बच्चा भी डिजिटल बाल मेला से जुड़ना चाहता है तो 8005915026 पर संपर्क करें|
अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handles फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

