आइए जानते हैं कि आखिर सरकार से क्या बोले बाल विधायक।
शिवाक्ष शर्मा
डिजिटल बाल मेला द्वारा हिमाचल प्रदेश विधानसभा के तत्वाधान में आयोजित हुए विधानसभा बाल सत्र के टॉप तीन बच्चों के नाम पहले ही जारी कर दिए गए हैं। कुल्लू की कामाख्या कोंडल ने सरकार को स्कूलों में तकनीकी शिक्षा को पढ़ाने का सुझाव दिया था तो शिमला के अरुणोदय शर्मा ने हिमाचल की भिन्न-भिन्न संस्कृतियों को स्कूली पाठयक्रम में जोड़ने की सलाह दी। वहीं चंबा के आकर्षित शर्मा ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे की मुख्यमंत्री विद्यार्थि प्रोत्साहन योजना एवं मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना की तारीफ की व बधाई दी। साथ ही उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि नीट, यूपीएससी जैसी परीक्षाओं के लिए कोचिंग की व्यवस्था की जाए।
जल्द ही इस प्रतियोगिता के विजेता का ऐलान भी किया जाएगा जिसे 11000 रुपए का नकद ईनाम मिलेगा।
आपको बता दें कि डिजिटल बाल मेला ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा के तत्वाधान में बाल सत्र का आयोजन किया था जिसमें 68 बच्चों ने भाग लिया था। इन बच्चों ने ही बाल मुख्यमंत्री, विधानसभा बाल अध्यक्ष, मंत्री, नेता – प्रतिपक्ष और विधायक के रूप में एक दिन के लिए विधानसभा का संचालन किया था।
डिजिटल बाल मेला एक ऐसा मंच है जो बच्चों की राजनीतिक समझ बढाने के लिए कार्य करता है| डिजिटल बाल मेला अब तक कई ऐसे अभियानों का आयोजन कर चुका है जिन्होंने बच्चों की रचनात्मकता को दुनिया के सामने लाने का कार्य किया है| यदि आपका बच्चा भी डिजिटल बाल मेला से जुड़ना चाहता है तो 8005915026 पर संपर्क करें|
अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handles फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

