केवल सिंह पठानिया बतायेंगे राजनीति में युवाओं की ज़रूरत क्यों…

केवल सिंह पठानिया

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में शाहपुर के विधायक करेंगे बच्चों से संवाद…

आदित्य शर्मा.
जयपुर. डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित और एल.आई.सी द्वारा प्रायोजित बच्चों की सरकार कैसी हो? अभियान के तहत 17 मई को विशेष संवाद सत्र का आयोजन किया जाएगा. शाम 4 बजे आयोजित इस सत्र में बाल दावेदारों से बतौर मुख्य अतिथि शाहपुर से विधायक केवल सिंह पठानिया संवाद करेंगे. इस सत्र के मुख्य अतिथि बच्चों को “युवा राजनीति में सफलता एवं चुनौतियां” विषय के बारे बताएंगे.

विधायक केवल सिंह पठानिया परिचय-

गौरतलब है कि मुख्य अतिथि केवल सिंह पठानिया का जन्म 12 अक्टूबर सन 1969 में काँगड़ा जिले के रेत गाँव में हुआ था. अपने महाविद्यालय के समय से ही श्री केवल पठानिया हिमाचल की युवा राजनीति में सक्रिय है, और इसी के चलते वह कैंपस अध्यक्ष, एन.एस.यु.आई राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला, अध्यक्ष एन.एस.यु.आई जिला काँगड़ा, महासचिव एन.एस.यु.आई हिमाचल प्रदेश, राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.एस.यु.आई के तौर पर कार्य कर चुके है है. इतना ही नहीं वह विभिन्न विभागों में निदेशक मंडल का हिस्सा रहे. वर्तमान में वह काँगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक है.

बच्चों की सरकार कैसी हो? अभियान –

डिजिटल बाल मेला की फाउंडर जाह्नवी शर्मा ने बताया कि इस संवाद सत्र का आयोजन बच्चों की सरकार कैसी हो? के तहत किया जा रहा है। इसी अभियान के चलते 12 जून को शिमला विधानसभा में विशेष बाल सत्र का आयोजन किया जाएगा। बच्चों को यह स्वर्णिम अवसर एच.पी विधानसभा स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने दिया है। बता दें कि इस अभियान की सराहना करते हुए हिमाचल के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस अभियान को बच्चों की राजनीतिक जागरूकता के लिए उपयोगी बताया है। इस अभियान के तहत 18 मई को होने वाला संवाद सत्र और भी ख़ास है इसमें हिमाचल की दिग्गज नेता एवं सांसद श्रीमती प्रतिभा सिंह बच्चों से संवाद साधेंगी.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बच्चों को यह वीडियो हमारी वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर करनी आवश्यक है.

अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें|

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब – 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *