जानिए कैबिनेट मंत्री के बारे में …
गर्वित शर्मा
जयपुर : हाल ही में राजस्थान में हुए मंत्रिमंडल गठन में मदन दिलावर ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। 30 दिसंबर को राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 25 मंत्रियों ने शपथ ली। मदन दिलावर इससे पहले भी 2003 में राजस्थान सरकार में समाज कल्याण मंत्री रह चुके हैं। मदन दिलावर उन विधायकों में से एक है जिन्हें राजस्थान में भाजपा के मजबूत सतंभों के रूप में देखा जाता है।
दिलावर कोटा जिले की रामगंजमंडी विधानसभा सीट से विधायक चुनकर विधानसभा पहुंचे हैं। इसके अलावा दिलावर ने जीत का चौका भी लगाया है। दिलावर मूलत: बारां जिले के चरडाना ग्राम के निवासी हैं। इससे पूर्व दिलावर बारां – अटरू विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ते थे लेकिन 2018 विधानसभा चुनाव में उन्होंने रामगंजमंडी से चुनाव लडा और जीत दर्ज की। इसके बाद पुनः 2023 विधानसभा चुनाव में रामगंजमंडी से भरी वोटों से जीत दर्ज कर पुनः विधानसभा पहुंचे।
मदन दिलावर उन राजनेताओं में से एक हैं जिनका बचपन भरी गरीबी में गुजरा। दिलावर वसुंधरा गुट के विधायक माने जाते हैं। और भाजपा राजस्थान के महामंत्री भी हैं। अब सबको इंतजार है, मंत्रियों के विभागों का। अब देखना है कि दिलावर इस बार किस मंत्रालय के मंत्री के रूप में देखे जायेंगे।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –

