कॉमेडियन से कैसे बने मुख्यमंत्री …
गर्वित शर्मा
जयपुर: भगवन्त का जन्म पंजाब के संगरूर जिले के सतौज गांव में हुआ था । इनके पिता एक अध्यापक थे । भगवंत मान ने अपनी प्राथमिक शिक्षा चीमा गांव के सरकारी स्कूल से प्राप्त की थी। भगवंत मान ने सुनाम के शहीद उधम सिंह महाविद्यालय से वाणिज्य विषय में स्नातक पूर्ण की|
राजनीति में आने से पहले भगवंत मान मशहूर कॉमेडियन थे| आपने कई मशहूर कॉमेडी शोज में भगवंत मान को देखा होगा | वह द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में नजर आए थे | मान कई पंजाबी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं|
भगवन्त मान ने साल 2011 में राजनीति में एंट्री की थी| 2011 की शुरुआत में, मान पंजाब की पीपुल्स पार्टी में शामिल हो गए. 2012 में, उन्होंने लेहरा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा लेकिन हार गए. मार्च 2014 में, मान ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की और संगरूर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और 211,721 मतों से जीत हासिल की | 2019 आम चुनावों में मान को संगरूर से लगातार दूसरी बार जीत मिली. वह लोकसभा में आम आदमी पार्टी के एकमात्र सांसद थे| भगवंत मान ने पंजाब के 2022 विधानसभा चुनाव धुरी से लड़ा था जहां उनकी 58,206 वोटों से ऐतिहासिक जीत हुई थी इन चुनावों में आम आदमी पार्टी ने बहुमत हासिल किया और मान ने पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली|
अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handles फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

